ग्वालियर से प्रवीण पाठक तो वहीं मुरैना से नीटू सिकरवार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कांग्रेस ने जारी की सूची

congress

Loksabha Elections 2024 Congress List : आखिरकार लंबे समय के बाद कांग्रेस ने ग्वालियर-चंबल की दो महत्वपूर्ण सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ग्वालियर जिले से बीजेपी के भारत सिंह कुशवाहा के विरोध में प्रवीण पाठक पर भरोसा जताया है तो वहीं मुरैना से नीटू सिकरवार यानी सत्यपाल सिंह सिकरवार को टिकट सौंपा है। इससे पहले गुना से कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह के नाम की घोषणा की थी।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) April 6, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज

लोकसभा चुनाव को पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है। आपको बता दें कांग्रेस ने इससे पहले 8वीं लिस्ट में मध्य प्रदेश की 3 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था, जिसमें गुना, दमोह और विदिशा लोकसभा सीट शामिल है। वहीं, आज ग्वालियर से प्रवीण पाठक और मुरैना से नीटू सिकरवार को टिकट दिया गया है। बता दें कि प्रवीण पाठक और नीटू सिकरवार पूर्व विधायक रह चुके हैं।

भाजपा के साथ होगा कड़ा मुकाबला

वहीं, भाजपा ने अपने सभी उम्मीदवारों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है। जिनमें मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर और ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाहा को चुनावी रण में उतारा गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews