पूर्व मंत्री गोविंद सिंह का बड़ा बयान, कमल नाथ को बताया राम, बोले- रावण वाली विचारधारा का करेंगे अंत

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह का बड़ा बयान, कमल नाथ को बताया राम, बोले- रावण वाली विचारधारा का करेंगे अंत

Former minister Govind Singh told Kamal Nath Ram : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया है उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को राम बता दिया। डॉ गोविंद सिंह  ने परोक्ष रूप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तुलना रावण से की फिर संभलते हुए कहा कि हमारी व्यक्तिगत लड़ाई किसी से नहीं है कमल नाथ जी रावण वाली विचारधारा का अंत करेंगे, उन्होंने कहा कि हम शारीरिक और मानसिक रूप से किसी का अंत करना नहीं चाहते लेकिन राजनीतिक रूप से भाजपा का अंत करना हमारा लक्ष्य है उद्देश्य है और ये होकर रहेगा।

खुद के बीमार होने की ख़बरों का किया खंडन, बताया साजिश 

ख़राब स्वास्थ्य को लेकर समाचार पत्रों में छपी ख़बरों का खंडन करते हुए पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने इसे किसी की साजिश बताया , उन्होंने ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूँ, लगातार दौरे से थकान हो गई थी डॉक्टर की सलाह पर पूरा आराम कर रहा था इसलिए केवल तीन चार दिन किसी से बात नहीं हो पाई।

भाजपा सरकार पर लगाये आरोप, दावा किया कांग्रेस की सरकार बनेगी  

उन्होंने कहा कि किसी मेरे बड़े हितैषी ने इसे पक्षाघात बताकर अफवाह फैलाई है, अच्छी बात है वे ऐसा करते रहे जिससे मेरी उम्र बढ़ती रहेगी और प्रदेश के लोगों की सेवा करता रहना , उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में हालात बहुत ख़राब है, जनता इस बार मन बना चुकी है बदलाव होकर रहेगा , कांग्रेस फिर सरकार बनाएगी।

सागर विधायक का माइक बंद करने का लगाया आरोप 

प्रदेश में ओलावृष्टि से फसलों के ख़राब होने का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं , सागर में हमारे विधायक ने प्रश्न किया कि हमारे 6-7 गाँव में सर्वे नहीं हुआ राहत नहीं पहुंचाई तो कलेक्टर ने जवाब नहीं देने दिया और उनका माइक बंद कर दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी घेरा 

एमपी ने अधिकारी निरंकुश हो चुके हैं,  उन्होंने कहा कि विधायकों को विधानसभा में बोलने नहीं दिया जाता, जो बोलता हा उसे विधानसभा से निष्कासित किया जाता है , यदि कोई जनता में बोले तो तो नौकरशाही उसे बोलने नहीं देती , क्या सीएम को एक विधायक का अपमान करना शोभा देता है ?

गोविंद सिंह बोले – रावण का भी अंत हुआ था 

डॉ गोविंद सिंह ने कहा यदि मुख्यमंत्री ने अपने नौकरशाहों को इस तरह काम करने की छूट दी है तो मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूँ कि अब समय ज्यादा नहीं है , रावण का भी अंत हुआ है, ज्यादा दिन ये नहीं चलेगा जनता विधानसभा चुनावों में इसका जवाब देगी।

कमल नाथ को बताया राम 

रावण के अंत के लिए राम कौन होगा? सवाल पर जवाब देते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि राम हमारे कमल नाथ जी हैं, मीडिया द्वरा वध करने के सवाल पर संभलते हुए वरिष्ठ विधायक एवं अनुभवी नेता दे गोविंद सिंह ने कहा कि हम राजनीतिक रूप से चुनाव हरा देंगे , हमारी लड़ाई राजनीतिक है कोई व्यक्तिगत नहीं है , हम शारीरिक और मानसिक रूप से किसी का अंत करना नहीं चाहते लेकिन राजनीतिक रूप से भाजपा का अंत करना हमारा लक्ष्य है उद्देश्य है और ये होकर रहेगा। हम इसी तरह की रावण वाली विचारधारा का अंत करके रहेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”822251155″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews