
Gwalior News : भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में ग्वालियर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयर्गीय ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है उन्होंने कहा आजकल कमलनाथ बहुत धार्मिक आयोजन कर रहे हैं, याद रखें जब भी कोई रूप बदलकर आता है जनता सबक सिखाती है, शूर्पणखा रूप बदलकर भगवान राम के सामने गई उसकी नाक कट गई, कांग्रेस की भी कटेगी।
जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए कैलाश, नरोत्तम, गोवा के सीएम सावंत
श्योपुर से शुरी हुई भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा नंबर 5 आज शाम ग्वालियर पहुंची, जन आशीर्वाद यात्रा में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए , जन आशीर्वाद यात्रा ग्वालियर शहर में घूमी जहाँ पुष्प वर्षा कर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

कैलाश बोले – फूलों की मार खा रहा हूँ जनता से, हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे
यात्रा में चल रहे राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बहुत प्यार मिल रहा है जनता का , फूलों की मार खाकर थक गया हूँ, ये प्यार इसलिए है क्योंकि भाजपा की केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारों ने बहुत काम किया है, सभी वर्ग के लिए काम किया है इसलिए जनता प्यार लुटा रही है, उन्होंने दावा किया कि हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”863597016″]
कांग्रेस पर तंज, हम रंग नहीं बदलते, जो कहते हैं करते हैं : कैलाश
सनातन के अपमान के सवाल पर प्रखर हिंदूवादी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारा तो स्पष्ट है हम लोग मंदिर समर्थक हैं हम जो कहते हैं वो करते हैं कांग्रेस की तरह रंग नहीं बदलते, उन्होंने कहा कि जैसे कमलनाथ भागवत कथा करा रहे हैं , शिव कथा, हनुमान कथा करा रहे हैं लेकन याद रहे जो रूप बदलकर कोई आता है तो जनता सबक सिखाती है , शूर्पणखा भगवान राम के सामने रूप बदलकर गई थी उसकी नाक कट गई कांग्रेस की भी कटेगी ।
[dgv_vimeo_video id=”863596769″]
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर किया पलटवार
कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा से जुड़े सवाल पर कहा कि जब यात्रा निकालेंगे तो पता चल जायेगा कि जनता का उनके प्रति कितना आक्रोश है , उन्होंने किसानों से कर्जा माफ़ करने के लिए कहा, बेरोजगारों को भत्ता देने के लिए कहा , दूध उत्पादकों और विक्रेताओं से वादे किये लेकिन पूरे नहीं हुए इनका आक्रोश दिखेगा कांग्रेस को।
[dgv_vimeo_video id=”863596573″]
सीएम के सवाल पर सीधा जवाब, विधायकदल चुनेगा अपना नेता
भाजपा नेता ने कहा कि ग्वालियर चम्बल में हमें जो प्यार मिला है मैंने कल्पना भी नहींकी थी ,मैं तो अभिभूत हूँ, मध्यप्रदेश में उनकी सरकार बनने पर सीएम कौन होगा इस सवाल के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा विधायकदल नेता चुनता है, भाजपा में कलेक्टिव लीडरशिप है।
[dgv_vimeo_video id=”863596222″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

