BJP विधायक रघुवंशी के इस्तीफे पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पढ़ें पूरी खबर

BJP विधायक रघुवंशी के इस्तीफे पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पढ़ें पूरी खबर

MP Election 2023 : विधानसभा चुनाव से पहले BJP को आज तगड़ा झटका लगा जब उनके एक विधायक बीरेंद्र रघुवंशी (वीरेंद्र रघुवंशी) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया, उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनकी टीम (सिंधिया समर्थक मंत्री नेता), जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिसोदिया पर बहुत गंभीर आरोप लगाये, ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने रघुवंशी के इस्तीफे को एक सामान्य घटना बताया उन्होंने कहा कि चुनाव आते हैं तो आवागमन होता है।

सिंधिया ने किया MP में जीत का दावा, कांग्रेस पर साधा निशाना  

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री तैयारी ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आये , मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मप्र की शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश में और खासकर ग्वालियर चम्बल संभाग में कराये जा रहे विकास कार्यों की एक बार फिर तारीफ की, सिंधिया ने दावा किया कि जो विकास कार्य भाजपा सरकार के शासनकाल में हुए वो कांग्रेस की सरकार में संभव ही नहीं थे। सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में बन रहे एयरपोर्ट में हम इतिहास रचेंगे, इसका शिलान्यास 16 अक्टूबर 2022 को अमित शाह ने किया था और हम इस साल के अंत तक इसे जनता को समर्पित कर देंगे जो एक रिकॉर्ड होगा।

विधायक रघुवंशी के इस्तीफे पर ये बोले सिंधिया 

शिवपुरी जिले के कोलारस से भाजपा विधायक बीरेंद्र रघुवंशी (वीरेंद्र रघुवंशी) के इस्तीफे के सवाल पर सिंधिया ने इसे एक साधारण घटना बताया, उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ऐसा आवागमन होता है , हर व्यक्ति को ये अधिकार होता है वो अपने भविष्य के बारे में सोचे और फिर फैसला ले तो ये कोई नई बात नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”859690501″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews