विधानसभा चुनावों में खपाने के लिए लाये गए 47 लाख रुपये के 500,1000 के पुराने नोट जब्त, आरोपी गिरफ्तार

MP Election 2023, Old notes of Rs 500,1000 worth Rs 47 lakh seized

MP Election 2023 : विधानसभा चुनाव में पैसों के लेनदेन और परिवहन पर नजर रख रही ग्वालियर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है, पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 47 लाख रुपये कीमत के 500, 1000 के पुराने नोट पकडे हैं, ये वो नोट हैं जो नोटबंदी के दौरान बंद हो गए थे, पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि इन रुपयों का इस्तेमाल चुनावों में किया जाना था, पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है, पुलिस ने निर्वाचन आयोग और आयकर विभाग को इसकी जानकारी दे दी है।

ग्वालियर पुलिस को बड़ी सफलता, 500, 1000 के पुराने नोट जब्त  

ग्वालियर पुलिस ने बीती रात नदी गेट पर चैकिंग के दौरान एक सराफा कारोबारी एक एक्टिवा स्कटर से 5 लाख कैश पकड़ा था सराफा कारोबारी अनुराग वर्मा इसके पेपर्स नहीं दिखा पाया तो पुलिस ने कैश जब्त कर लिया था लेकिन आज पुलिस ने नोटबंदी के दौरान 2016 में बंद हो चुके 500 और 1000 हजार रुपये के नोटों का जखीरा पकड़ा है।

मुरैना से ग्वालियर की तरफ आ रहा युवक पुलिस ने पकड़ा 

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मुरैना की तरफ से मोटर साइकिल पर आ रहा है उसके बैग में बहुत कैश है, मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच को सूचित किया गया और ग्वालियर में एंट्री पॉइंट ट्रिपल आईटीएम के पास मुरैना रोड पर भेजा गया, पुलिस ने यहाँ चैकिंग लगाकर वाहनों की चैकिंग प्रारम्भ की।

युवक के बैग में मिली 500 और 1000 के नोटों की गड्डियां 

इसी दौरान कुछ समय बाद पुलिस को एक मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस आती दिखी पुलिस टीम को देखकर उक्त मोटर साइकिल सवार द्वारा वाहन को वापस लौटाने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्ति के पास पुलिस टीम को एक काले रंग का बैग मिला, बैग की तलाशी लेने पर उसमें 500 , 1000 के पुराने नोटों की गड्डियां मिली।

पुलिस को मिला प्रचलन से बाहर हो चुका 47 लाख कैश 

पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने स्वयं को पोलिटेक्निक कॉलेज के पास मुरैना का रहने वाला बताया, आरोपी का नाम सुल्तान करोसिया है। बैग में मिले पुराने नोटों के संबंध में पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजन जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने जब बैग में मिले नोटों की गिनती की तो 1000  के पुराने नोटों की 41 गड्डियां एवं 500 के पुराने नोटों की 12 गड्ड़ियां मिली। यानि कुल 53 गड्ड़ियों में 47 लाख रुपये मिले जो इस समय प्रचलन से बाहर हैं।

आरोपी गिरफ्तार, चुना वायोग और आयकर विभाग को पुलिस ने किया सूचित 

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि आरोपी से इन पुराने नोटों के बारे में पूछताछ की जा रही है कि वो कहाँ से लाया था और किसे देने जा रहा था, सम्भावना है विधानसभा चुनाव में इन नोटों को खपाने की कोई प्लानिंग हो, उन्होंने कहा कि आरोपी औ रकेश के बारे में निर्वाचन आयोग और आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”877035375″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews