Gwalior कलेक्ट्रेट पर गुर्जर समाज के लोगों का हंगामा, पुलिस के साथ की मारपीट, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, लाठी चार्ज किया

Gwalior कलेक्ट्रेट पर गुर्जर समाज के लोगों का हंगामा, पुलिस के साथ की मारपीट, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, लाठी चार्ज किया

Gwalior News : ग्वालियर में आज गुर्जर समाज ने महाकुंभ का आयोजन किया, हजारों की संख्या में गुर्जर समाज के लोग फूलबाग मैदान में जुटे। शाम के समय इन लोगों के कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया,  पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट के गेट पर रोक दिया, कलेक्टर एसपी सहित सभी अधिकारी मौके पर मौजूद थे, पुलिस के आला अधिकारी जब गुर्जर समाज के लोगों से बात कर रहे थे तभी कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, नारेबाजी करने लगे, बैरिकेड तोड़ दिए और कलेक्ट्रेट पर घुस गए और पत्थर फेंकने लगे,  पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पुलिस से ही मारपीट और धक्का मुक्की शुरू कर दी , हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया।

फूलबाग मैदान में सुबह किया गुर्जर महाकुंभ का आयोजन  

अपने समाज की मांगों को लेकर गुर्जर समाज के लोगों ने आज फूलबाग मैदान पर गुर्जर महाकुंभ का आयोजन किया , हजारों की संख्या में कई राज्यों से इसमें गुर्जर समाज के लोग जुटे, फुबाग पर सभा करने के दौरान इन लोगों ने चौराहे पर चक्काजाम किया और पुलिस की गाड़ी तोड़ दी , पुलिस ने इन्हें यहाँ समझाइश देकर शांत करा दिया।

कलेक्ट्रेट पहुंचे तो पुलिस ने भीड़ को देखते हुए लगाये बैरिकेड्स 

शाम के समय यो लोग कलेक्ट्रेट पहुँच गए बिना पूर्व सूचना के पहुँचने के बावजूद पुलिस और प्रशासन ने इनसे ज्ञापन लेने की व्यवस्था की और कलक्ट्रेट के गुट पर बैरिकेड्स लगाकर उन्हें नीचे ही रोकने का प्रयास किया, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल भी वहां मौजूद थे।

पुलिस के साथ की धक्का मुक्की और मारपीट, फेंके पत्थर   

एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा और अन्य आला अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बात कर रहे थे तभी हंगामा शुरू हो गया , भीड़ ने नारे लगाने शुरू कर दिए धक्का मुक्की शुरू हो गई, पुलिस के अधिकारियों पर हावी होने लगे उनके साथ मारपीट शुर कर दी और फिर बैरिकेड्स तोड़कर कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ गए, पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो गुर्जर समाज के लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

कलेक्टर-एसपी के वाहन सहित कई वाहनों के शीशे टूटे, कई लोगों को चोट  

देखते ही देखते वहां कलेक्टर, एसपी, तहसीलदार, सीएसपी, मीडिया के वाहन और अन्य लोगों के वाहनों पर बड़े  बड़े पत्थर बरसने लगे , हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस हंगामे में कई पुलिसकर्मियों को चोट आई, करीब एक सैकड़ा गाड़ियों एक शीशे फूट गए।

कलेक्टर-एसपी बोले उपद्रवियों को चिन्हित कर होगी कड़ी कार्रवाई 

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि हमने इन्हें सामाजिक कार्य करने के लिए स्थान दिया , इनकी बात सुनने के लिए यहाँ आये लेकिन इनका ये तरीका स्वीकार नहीं है इनपर कड़ी कार्रवाई होगी , एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा अनुमति के बावजूद कलेक्टर साहब इनका ज्ञापन ले रहे थे ये पुलिस पर ही हमलावर हो गए पत्थर फेंकने लगे, सीसीटीवी देखकर उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”867910479″]

[dgv_vimeo_video id=”867910691″]

[dgv_vimeo_video id=”867910846″]

[dgv_vimeo_video id=”867918708″]

[dgv_vimeo_video id=”867919100″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews