STF ने शुरू की 6 बीएड, डीएड कॉलेजों की जाँच, 6 अलग अलग टीमें कर रही पूछताछ, 60 दिन में देनी होगी रिपोर्ट   

एसपी STF ने बताया कि टीमों को 60 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है, इस अवधि में वे कॉलेज संचालकों सहित उनके द्वारा कागजों पर दिखाए स्टाफ से भी पूछताछ करेंगे इतना ही नहीं इन फर्जी कॉलेजों को मान्यता देने वाले NCTE और जीवाजी विश्वविद्यालय के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी।
STF MP

STF starts investigation of 6 B.Ed, D.Ed colleges: मध्यप्रदेश एसटीएफ की ग्वालियर टीम द्वारा FIR दर्ज किये जाने के बाद उन सभी 6 बीएड और डीएड कॉलेजों के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है जिनके संचालकों के खिलाफ कल FIR दर्ज की गई है, STF की 6 अलग अलग टीमें पूछताछ में जुट गई हैं , इन्हें 60 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।

STF ने शुरू की 6 बीएड और डीएड कॉलेजों की जाँच 

ग्वालियर STF SP राजेश सिंह भदौरिया ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि बीएड और डीएड कॉलेजों की जाँच के लिए  जो 6 टीमें बनाई गई हैं उन्होंने अपना काम आज से शुरू कर दिया है, टीमों का नेतृत्व डीएसपी और इंस्पेक्टर रेंक के अधिकारी कर रहे हैं, जो इन बोगस कॉलेजों की बारीकी से जाँच करेंगे।

6 टीमें करेंगी जाँच, 60 दिन में सौंपेंगी रिपोर्ट 

एसपी STF ने बताया कि टीमों को 60 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है, इस अवधि में वे कॉलेज संचालकों सहित उनके द्वारा कागजों पर दिखाए स्टाफ से भी पूछताछ करेंगे इतना ही नहीं इन फर्जी कॉलेजों को मान्यता देने वाले NCTE और जीवाजी विश्वविद्यालय के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी।

मान्यता देने वाले NCTE और जीवाजी विश्वविद्यालय के अफसरों से भी होगी पूछताछ  

आपको बता दें कि फर्जी दस्तावेजो के आधार पर मान्यता प्राप्त कर संचालित हो रहे 06 बीएड एवं डीएड कॉलेज के संचालकगण के खिलाफ एमपी एसटीएफ ने FIR दर्ज की है। इन कॉलेजों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एनसीटीई दिल्ली एवं जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से मान्यता प्राप्त कर की जाँच के बाद सभी 6 कॉलेजों के संचालकों के खिला FIR दर्ज की गई है जिन कॉलेजों की जाँच की जाएगी है वे हैं ..

  • अंजुमन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सेवढ़ा, दतिया।
  • प्राशी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मुंगावली, अशोकनगर।
  • सिटी पब्लिक कॉलेज, शाडौरा, अशोकनगर।
  • मॉ सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय, वीरपुर, श्योपुर।
  • प्रताप कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बड़ौदा, श्योपुर।
  • आईडियल कॉलेज, बरौआ, ग्वालियर।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews