MP में 2135 पहुंचा पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा, 108 लोगों की अबतक मौत

MP में 2135 पहुंचा पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा, 108 लोगों की अबतक मौत

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में कोरोना(corona) का कहर जारी है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित(corona effected) मरीजों की संख्या सरकार के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2135 पहुंच गया है। वहीं अब तक 108 लोगों की इस संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 337 मरीज कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं।प्रदेश में बढते आंकडो़ं को देखते हुए राज्य सरकार प्रदेश में लॉकडाउन को आठ दिन दिन बढ़ाने की तैयारी कर रही है।माना जा रहा है कि पीएम मोदी से होने वाली सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा में शिवराज मप्र में लॉकडाउन बढ़ाने की बात रख सकते हैं।

दरअसल भोपाल(bhopal) में बीते दिन 36 नए पॉजिटिव(positive) मरीज मिलने के बाद राजधानी में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 415 पहुंच गया है। वहीं अब तक राजधानी में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वह इंदौर(indore) के हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। बीते रात 31 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1207 पहुंच गई है। वहीं अब तक कुल 60 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। उज्जैन में भी पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद संक्रमित मरीजों के आंकड़े में तेजी आई है। 109 संक्रमित मरीज के साथ उज्जैन में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। खरगोन जिले में भी पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है जिसके साथ ही खरगोन में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 61 जा पहुंचा है। वहीं खरगोन में 6 मरीजों की मौत हो चुकी है।

माना जा रहा है कि भोपाल, इंदौर समेत कोरोना हॉट स्पॉट शहरों में सख्ती बरकरार रहेगी, जबकि बाकी के ग्रीन और ऑरेंज जोन के जिलों में केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के हिसाब से छूट बढ़ाई जाएगी। रेड जोन में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और खरगोन के साथ धार, खंडवा, जबलपुर, रायसेन, होशंगाबाद, बड़वानी, देवास, मुरैना, विदिशा, रतलाम व आगर-मालवा हैं।

वहीँ दूसरी तरफ भोपाल में कोरोना से जारी जंग में 23 योद्धा अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और डॉक्टरों की मेहनत से अपने घरों को रवाना हुए हैं। चिरायु अस्पताल से 19 और एम्स अस्पताल से 4 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर को रवाना हुए हैं | अब तक 135 योद्धाओं ने कोरोना को परास्त कर दिखाया है कि इस महामारी को मात दी जा सकती है| इससे पहले 18 अप्रैल को 28, बंसल से 2 कोरोना योद्धा, 20 अप्रैल को चिरायु अस्पताल से 44 कोरोना योद्धा, 22 अप्रैल को अस्पताल से 56 कोरोना पॉजिटिव मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews