इंदौर के बाद भोपाल में कोरोना की रफ्तार तेज, 37 और पॉजिटिव मरीज मिले

इंदौर के बाद भोपाल में कोरोना की रफ्तार तेज, 37 और पॉजिटिव मरीज मिले

भोपाल।

इंदौर(indore) के बाद अब कोरोना वायरस(corona virus) तेजी से राजधानी की तरफ अपने पांव फैला रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी भोपाल में अब 37 अन्य नए मरीज कोरोना पॉजिटिव(corona positive) पाए गए हैं। इससे पहले गुरुवार को भोपाल(bhopal) में 25 नए संक्रमित मरीज सामने आए थे। इसी के साथ भोपाल में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 365 पहुंच गया है।

दरअसल गुरुवार को राजधानी में 25 नए कोरोना मरीज की पुष्टि के बाद शुक्रवार को अन्य 37 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके साथ प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1712 पहुंच गई है। वहीँ इसके पहले बुधवार राहत भरा रहा| चिरायु मेडिकल कॉलेज से बुधवार शाम 44 मरीजों की छुट्टी हो गई।

लगातार बढ़ रहे आंकड़ों को देखते माना जा रहा है कि भोपाल में भी लॉक डाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है । भोपाल (Bhopal) के कलेक्टर तरुण पिथोड़े (Tarun Pithode) ने भी इसके संकेत दिए है। उनका कहना है कि शहर में तीन मई के बाद भी लॉक डाउन (Lockdown) जारी रह सकता है। भोपाल की मौजूदा हालातों को देखते हुए लॉक डाउन पर बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews