MP में एक और भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव, CM शिवराज के संपर्क में आए थे

MP में एक और भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव, CM शिवराज के संपर्क में आए थे

भोपाल।
मध्यप्रदेश (MP) में कोरोना (Corona) की रफ्तार दिनों दिन तेज होती जा रही है। एक तरफ जहां आंकड़ा 28 हजार के पार हो गया है वही दूसरी तरफ नेता एक के बाद एक चपेट में आ रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) के बाद अब भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी (BJP MLA Thakurdas Nagvanshi) कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।नागवंशी ने खुद इस बात की जानकारी दी है।नागवंशी बैठक के दौरान सीएम शिवराज के संपर्क में आए थे।नागवंशी पिपरिया विधानसभा सीट से विधायक है, जो हौशंगाबाद जिले के अंतर्गत आती है।

नागवंशी ने अपील करते हुए कहा है कि मित्रों माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देशानुसार मैंने अपनी कोरोना जांच करवाई हैं , जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। मैं अपना इलाज करा रहा हूं।मैं उन सभी से निवेदन करता हूँ जो पिछले दिनों मेरे संपर्क में आये हैं।वह भी अपनी कोरोना जांच करवा लें।मुझे विश्वास हैं कि आपके आशीर्वाद से मैं जल्द ही स्वस्थ्य हो कर पुनः आपकी और पिपरिया विधानसभा की सेवा में लग जाऊंगा।

बता दे कि शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वे चिरायु अस्पताल में भर्ती हो गए थे, आज सोमवार को फिर उनकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। चौहान ने स्वयं उनके संपर्क में पिछले तीन-चार दिनों में आने वाले लोगों से क्वारेंटाइन होकर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। इसके बाद से अनेक मंत्री, अधिकारी, राजनेता और अन्य लोग और अधिक सतर्क रहकर क्वारेंटाइन होने अथवा अन्य आवश्यक कदम उठा रहे हैं। असल में, 22 और 23 जुलाई को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी। इसके बाद मंत्रियों के साथ दो दिन तक वन-टू-वन चर्चा भी की थी। वही पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के पीएम और उनका बेटा भी पॉजिटिव पाए गए है। इधर आज कैबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया के स्टॉप के 4 औऱ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जिसे बाद सिसौदिया ने खुद को होम क्वारेंटाइन कर लिया है।

अबतक कई हो चुके है संक्रमित

प्रदेश में शिवराज और भदौरिया के अलावा कई विधायक और नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, धार विधायक नीना वर्मा, जावद से विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जबलपुर से विधायक लखन घनघोरिया, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह और टीकमगढ़ के विधायक राकेश के नाम शामिल हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews