Bhopal News : बड़े तालाब में खुदकुशी के इरादे के कूदे वकील, फिर हुआ ये…

Bhopal News : बड़े तालाब में खुदकुशी के इरादे के कूदे वकील, फिर हुआ ये…

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल का बड़ा तालाब अपनी खूबसूरती के लिए देशभर में मशहूर है। लेकिन इसकी खूबसूरती को निहारने की बजाय कई लोग इसमें कूदकर खुदकुशी कर चुके हैं। सोमवार को फिर एक व्यक्ति ने बड़े तालाब में खुदकुशी के इरादे से छलांग लगा दी। वो तो गनीमत रही कि वहां मौजूद गोताखोरों की नजर उसपर पड़ गई और उसे बचा लिया गया।

जिला अस्पताल में एम्बुलेंस ड्राईवरों की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

वीआईपी रोड पर राजा भोज की प्रतिमा के पास से एक वकील ने तालाब में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। ये सोमवार दोपहर का वाकया है..अच्छी बात रही कि इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें देख लिया साथ ही गोताखोरों की नजर भी उनपर पड़ गई। इसके बाद तत्काल नाव लाकर वकील साहब को पानी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा कि बीमारी से परेशान होकर उन्होने ये कदम उठाया। बहरहाल, गोताखोरों की सतर्कता से आज बड़े तालाब में डूबकर एक और जान जाने से बच गई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews