
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश के साथ साथ मध्य प्रदेश के मौसम में भी बदलाव का दौर जारी है। वर्तमान में 2 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और कई जिले तो लू की चपेट में आ गए है आज रविवार 3 अप्रैल को मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Department) ने 112 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है और 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया DA Arrear का इंतजार हुआ लंबा, कब खाते में आएंगे 2.18 लाख?
मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में दो वेदर सिस्टम एक्टिव है और हवाओं का रूख भी बदलने लगा है। पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है और इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है, जिसके चलते राजस्थान और गुजरात में पारा गिरने लगा है और इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है।
एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, आज 3 अप्रैल 2022 को छिंदवाड़ा, जबलपुर, छतरपुर, सागर, दमोह, खंडवा, धार, गुना, ग्वालियर, रतलाम आदि जिलों लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस खरगोन और खंडवा में दर्ज किया गया है ।पिछले 24 घंटे में सभी जिले शुष्क रहे लेकिन छिंदवाड़ा में लू का प्रभाव रहा।
PM Kisan: इस दिन जारी होगी 11वीं किस्त! ऐसे करें चेक स्टेटस, उलझन में ये 60 लाख किसान
मौसम विभाग (MP Weather Department) के अनुसार, 5 अप्रैल से बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती घेरा दिखाई देने के आसार है, जिसके कारण इंदौर सहित प्रदेश के तापमान में हल्की कमी आ सकती है, हालांकि अप्रैल माह के अंत तक गर्मी के तीखे तेवर भी देखने को मिलेंगे। ग्वालियर में अगले तीन दिनों तक लू व तीव्र लू के आसार रहेंगे।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

