MP: बिजली उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर, बिलों में मिलेगी छूट, इन 16 जिलों को होगा लाभ, जानें डिटेल्स

mp electricity

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं (MP Electricity Consumers) के लिए राहत भरी खबर है।27 एवं 28 अगस्त को बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुलेंगे और बिजली बिलों (Electricity bill) का ऑनलाइन भुगतान करने पर छूट भी मिलेगी।बिजली उपभोक्ता राजधानी के जोनल ऑफिस में कैश काउंटरों पर बिल भुगतान और भोपाल शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित एटीपी मशीन में भी बिल भुगतान कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP Government Job : यहां 67 पदों पर निकली है भर्ती, 30 सितंबर से पहले करें अप्लाई, जानें आयु-पात्रता

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र में 27 एवं 28 अगस्त को बिजली बिल भुगतान केन्द्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे। बिजली उपभोक्ता भोपाल के जोनल ऑफिस में केश काउंटरों और विभिन्न स्थानों पर स्थापित एटीपी मशीनों में बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। भोपाल शहर वृत्त के चारों शहर संभाग यथा पश्चिम, पूर्व, दक्षिण तथा उत्तर संभाग के सभी जोनल कार्यालय और दानिश नगर, मिसरोद, मण्डीदीप में बिल भुगतान केन्द्र उक्त छुट्टी के दिन भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे।

यह भी पढ़े.. Good News: इन कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सितंबर में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी, जानें अपडेट

इसके अलावा एम.पी.ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर, कंपनी पोर्टल portal.mpcz.in (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) फोन-पे, अमेजान-पे, गूगल-पे, पेटीएम एप एवं उपाय मोबाइल एप से भी बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी 16 जिलों में बिजली वितरण केन्द्र/बिल भुगतान केन्द्र अवकाश के दिन खुले रहेंगे। इसके लिए सभी मैदानी महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews