मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा ब्लॉग, लता मंगेशकर को याद कर हुए भावुक

shivraj government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश की मशहूर गायिका, भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का रविवार 5 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया है, उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। हर कोई लता दीदी को अपने अंदाज में याद कर रहा है, उनके साथ बिताए पलों और अपने भावों को प्रकट कर रहा है।इसी बीच  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने भी एक ब्लॉग लिखा है कि जिसमें उन्होंने लता मंगेशकर जी से जुड़ी कई स्मृतियों का जिक्र किया है।इसमे उन्होंने नर्मदा यात्रा के संदेश का भी जिक्र किया है।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, 11 जिलों को मिलेगा लाभ, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि लता दीदी का जाना विश्व संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है, यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।वर्ष 2017 में मैंने नर्मदा सेवा यात्रा और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को संदेश पहुंचाने का आग्रह किया था, नर्मदा सेवा यात्रा को लेकर करीब 20 मिनट फोन पर उनसे बातचीत हुई थी नर्मदा सेवा यात्रा के बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी प्राप्त की थी और प्रयासों की प्रशंसा की। बातचीत के दौरान, मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) और नर्मदा नदी को लेकर भावुक लता दीदी हो गईं थी । उन्होंने कहा था कि नर्मदा यात्रा में शामिल होने की बहुत इच्छा रखती हूं, किंतु स्वास्थ्य मुझे इस बात की अनुमति नहीं दे रहा।लता दीदी ने पर्यावरण संरक्षण और मां नर्मदा की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए काम की खबर, जारी हुए ये निर्देश, करना होगा पालन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा है कि उनकी वाणी और शब्दों में जो अपनापन और स्नेहभाव था वह मैं कभी भूल नहीं सकता हूं।उनकी आत्मीयता का वह अहसास मेरे लिए एक अमूल्य निधि हैं।लता दीदी मध्यप्रदेश की बेटी थीं, मध्यप्रदेश उनकी कर्मभूमि भले ही नहीं रहा, लेकिन उनका दिल हमेशा मध्यप्रदेश के लिए धड़कता था।लता दीदी को मां सरस्वती का वरदान प्राप्त था ।दीदी एक महान सुर-साधक होने के साथ ही महान राष्ट्रभक्त थीं, उनकी राष्ट्रभक्ति, उनकी स्वर-साधना में हमेशा मुखरित होती रही। लता दीदी के बिना ये देश सूना है। देश के गीत और संगीत सूने हैं, हर घर सूना है। ह्रदय घट सूना है दीदी की कमी कभी कोई पूरा नहीं कर सकता।वो गीत-संगीत की देवी मानकर दुनिया हमेशा पूजा करती रहेगी।लता दीदी भले ही हमारे बीच से चली गई लेकिन अपने गाये हुये हजारों गानों के माध्यम से दुनिया के दिलों में राज करती रहेंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews