नगरी प्रशासन मंत्री कांग्रेस पर तंज, कहा- “राहुल गांधी को न जीडीपी की समझ, न अर्थव्यवस्था की”

भूपेन्द्र सिंह नगरीय निकायों

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश की जीडीपी (GDP) गिरने पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Former Congress President Rahul Gandhi) द्वारा दिए बयान पर नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) ने पलटवार करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी (Corona Epidemic) में जीडीपी कम हुई, भारत भी उसका हिस्सा है। पूरी दुनिया में जीडीपी कम हो रही है लेकिन राहुल गांधी सिर्फ राजनीति करते हैं। वह ना तो जीडीपी समझ रहे हैं और ना ही अर्थव्यवस्था। उन्होंने कहा कांग्रेस अनावश्यक राजनीति कर रही है।

उपचुनाव (By-election) में प्रत्याशियों के नाम को लेकर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी में पूरी पार्टी चुनाव लड़ती है हमारे लिए पार्टी प्रथम तो प्रत्यशियों की सूची द्वितीय है, जल्द ही प्रत्यशियों के नाम सामने होंगे।

प्रदेश में आई बाढ़ (Flood) को लेकर नगरी प्रशासन मंत्री ने कहा, प्रत्येक दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) गांव-गांव जा रहे हैं। वह कल भी अपने जीवन को दांव पर लगाकर नाव से गांव में पहुँचे थे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सबको आश्वासन दे रहे हैं कि आपदा के समय में सरकार साथ खड़ी है और सबको सहायता दी जाएगी।

कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवार पर आधारित है। देश में राहुल और सोनिया गांधी (Rahul and Soniya Gandhi) तो मध्यप्रदेश में कमलनाथ (Kamal Nath) का परिवार हैं। उन्होंने कहाँ की ना तो गांधी जी खतरे में है और ही संविधान खतरे में है, में तो कहता हूँ पूरी कांग्रेस खतरे में हैं।

भोपाल इंदौर के मास्टर प्लान (Bhopal Indore Master Plan) को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा मास्टर प्लान अपने अंतिम दौर में है संभवता वह 4 महीने में सामने होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews