सीएम मोहन यादव का नर्सिंग घोटाले को लेकर बड़ा बयान, कहा ‘न्यायालय और सीबीआई के निर्देशों के आधार पर होगी कार्रवाई’

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी सभी 29 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में चारों चरण के चुनाव में हमने शानदार प्रदर्शन किया है। देश में मोदी की सुनामी चल रही है और हम एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। सीएम ने कहा कि जनता ने बीजेपी को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया है और 4 जून के नतीजों में ये बात साबित हो जाएगी।
CM

CM Mohan Yadav’s big statement on nursing scam : सीएम डॉ. मोहन यादव ने नर्सिंग घोटाले पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जो भी कोर्ट या सीबीआई कहेगी, हमारी भूमिका उसके साथ खड़े रहने की रहेगी। भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मध्यप्रदेश समेत देशभर की जनता ने अपना भारी समर्थन और आशीर्वाद प्रदान किया है। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक बहुमत से जीतेगी।

नर्सिंग घोटाले को लेकर सीएम ने कही ये बात

सीएम मोहन यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नर्सिंग घोटाले को लेकर सीबीआई की जाँच चल रही है। जो भी सीबीआई और अदालत कहेगी..हम उस आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। हमारी भूमिका पूरी तरह अदालत और सीबीआई के साथ खड़े रहने की रहेगी। वहीं प्रदेश के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि यहाँ की जनता ने सरकार को बहुमत दिया है और हम विकास के लिए सभी को विश्वास में लेकर सुशासन के सारे मापदंडों को लागू करेंगे। एमपी की इकॉनॉमिकल ग्रोथ रेट से लेकर सभी सेक्टर में समान रूप से सभी को विकास के अवसर से जोड़कर प्रदेश को नंबर वन पर लेकर जाएँगे।

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस बार के लोकसभा चुनाव का विश्लेषण करें और मध्य प्रदेश की बात करें तो हमने एकजुट होकर बहुत अच्छे से चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि ‘माना जाता है कि एमपी में भाजपा और कांग्रेस के बीच चुनाव होता है। लेकिन कांग्रेस जिस तरह धीरे धीरे पतन की ओर गई है, इस बार मध्य प्रदेश में उसकी पराकाष्ठा देखी गई। कांग्रेस का मनोबल गिरा हुआ है ये सब देख रहे हैं। पिछली दो बार की पटखनी से डरी कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 29 के बजाय 27 सीट पर चुनाव लड़ा है। कांग्रेस ने ये अलग तरह का इतिहास बनाया है। हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में मिलकर बहुत अच्छे से चुनाव लड़ा है और इस बार हम 400 पार पहुचंगे। कांग्रेस अपनी पारंपरिक सीटें छोड़कर भाग रही है। वो अपनी पिछली हार से डरी हुई है। कांग्रेस आज भी अपनी पहली पीढ़ी पर ही अटकी हुई है जबकि बीजेपी तीसरी पीढ़ी तक आ गई है। जब कांग्रेस का बराबर की सीटों पर लड़ने का दम ही नहीं है वो किस बूते सरकार बनाने का दावा कर सकती है। मध्य प्रदेश में चारों चरण के चुनाव में हमने शानदार प्रदर्शन किया है और हम यहाँ सभी सीटें जीतेंगे। आज मोदी जी की सुनामी चल रही है। इस बार हम ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे’।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews