कोरोना की स्थिति पर सीएम शिवराज की प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा, पीएम ने दिया ये आश्वासन

केंद्र सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से फोन पर चर्चा की और उन्हें प्रदेश में कोरोना (corona) की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। सीएम ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में लगातार घट रही पॉजिटिविटी रेट से के बारे में जानकारी दी। इस चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए प्रदेश को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन अस्पतालों के पंजीयन निरस्त, डॉक्टर पर FIR के निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज ने ने प्रधानमंत्री को बताया कि मध्यप्रदेश में अब रिकवरी रेट बढ़ रही है। इसी के साथ उन्होने प्रदेश सरकार द्वारा किए गए अभिनव प्रयासों की जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होने किल कोरोना अभियान, कोरोना कर्फ्यू, कोरोना वालंटियर्स, आइसोलेशन सेंटर, प्रदेश में बने कोविड केयर सेंटर, अस्थायी कोविड अस्पतालों के निर्माण के लिए सरकार के प्रयास, जनजागरुकता अभियान, योग से निरोग अभियान की प्रगति के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ रेमडेसिवीर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं इनकी आपूर्ति और प्रदेश में बनाए जा रहे नए ऑक्सीजन प्लांट्स की विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश में चल रहे वैक्सीनेशन की प्रगति पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश सरकार के प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुए केंद्र द्वारा हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews