सीएम शिवराज की घोषणा- “21 जून को वैक्सीन महाअभियान में 10 लाख डोज लगेंगे”

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होने कहा कि ये हम नहीं कहते जमाना कहता है। अमेरिका में एक सर्वे किया जिसमें ये बात सामने आई है कि दुनिया में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी हैं, और ये हम सबसे लिए गर्व की बात है। इसी के साथ उन्होने पीएम को धन्यवाद दिया कि सभी नागरिकों को निशुल्क वैक्सीन केंद्र सरकार लगवाएगी और मध्यप्रदेश में 21 जून योग दिवस से ये महाअभियान प्रारंभ होगा।

पंचायत मंत्री की मौजूदगी में आपस में भिड़ गए भाजपा के दो बड़े नेता, थाने तक पहुंचा मामला

सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश ने वैक्सीन का महाअभियान प्रारंभ करने का फैसला किया है और सुबह 10 बजे एक साथ 7000 सेंटर पर ये अभियान शुरू होगा। उन्होने आह्वान किया कि ग्रामीण इसमें उत्साह के साथ भाग लें। सीएम ने कहा कि वैक्सीनेशन सभी सेंटर्स पर उपयुक्त व्यवस्थाएं की जा रही है। एक एक प्रेरक भी सेंटर पर मौजूद होंगे जो लोगों को प्रेरित करेंगे। उन्होने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि 21 जून को लगभग 10 लाख डोज़ नागरिकों को लगाए जाएं। कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर के साथ वैक्सीन लगवाना ही सुरक्षा है।

सीएम ने कहा कि मास्क पहनें, शारीरिक दूरी बनाए रखें, कोविड गाइडलाइन का पालन, दूसरी तरफ अधिकतम टेस्ट, पॉजिटिव आए तो कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, किल कोरोना अभियान तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करते रहना सरकार ने सुनिश्चित किया है ताकि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मुकाबले को तैयार रहे। इस दिशा में सबसे प्रमुख अस्त्र है वैक्सीन और सीएम ने अपील कि सभी लोग इसमें सहयोग करें और वैक्सीन लगवाएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews