गैर बीजेपी राज्य दिल्ली, मुम्बई की हालत देश में ज्यादा खराब- नरोत्तम

गैर बीजेपी राज्य दिल्ली, मुम्बई की हालत देश में ज्यादा खराब- नरोत्तम

भोपाल।शरद व्यास

पूरे देश मे गैर बीजेपी शासित राज्यों में फिर वो चाहें महाराष्ट्र और दिल्ली हो। वहा कोराना संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। लेकिन मध्य प्रदेश में केवल 2 ढाई हजार मरीज है और प्रदेश में 20 हजार बेड़ है जो अधिकांश ख़ाली है। यह बात डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर दौरे के दौरान मीडिया से कही…

डॉ मिश्रा कहा कि मध्यप्रदेश के इंदौर कोराना की शुरुआत कांग्रेस सरकार के राज में हुई। जब जमाती बाहर से आकर इंदौर की सघन बस्तियों में पहुंच गए थे। ये तत्कालीन इंटेलिजेंस फेलियर की एक बड़ी घटना थी। लेकिन जब हमारी सरकार बनी उस वक्त कोराना संक्रमण में इंदौर, मुंबई और दिल्ली तीनों की स्थिति एक समान थी।

प्रदेश में कोरोना से सबसे बुरी तरह से प्रभावित इंदौर में आज मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम ने अरविंदो हास्पिटल हास्पिटल में भर्ती कोविड के मरीज़ों से मुलाक़ात की और उनके हालचाल जाने। उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी सरकार आई है तब से कोरोना पर देश मे सबसे ज्यादा नियंत्रण प्रदेश में हुआ है। आज जब आप निष्पक्ष होकर हमारी सरकार के काम का मूल्यकन करेंगे तो आपको पता लगा जाएगा कि इंदौर 74% वृद्धि दर के साथ तेजी से कोरोना से जंग जीतने की ओर अग्रसर है। वहीं गैर बीजेपी शासित राज्यों में महाराष्ट्र और दिल्ली में कोराना संक्रमित मरीजों को मरीजों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि डॉ मिश्रा ने पूर्व में इस बात को कहा कि राजधानी समेत पूरे प्रदेश में ड़ोर टू ड़ोर सर्वे का काम किया जाएगा ताकि बेहतर स्तिथि को ओर बेहतर किया जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews