कांग्रेस नेता का सीएम पर तंज, कहा- तबादले के बीच कमिशनखोरी की आहट

कांग्रेस नेता का सीएम पर तंज, कहा- तबादले के बीच कमिशनखोरी की आहट

भोपाल।

प्रदेश में गहराते महामारी संकट के बीच लगातार हो रहे तबादले पर कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने भोपाल सीएमएचओ डॉक्टर सुधीर डेहरिया के ट्रांसफर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा है कि भोपाल सीएमएचओ के तबादले और स्वास्थ्य मंत्रालय की नई ख्यात टीम के बीच एक बड़ी कमीशनखोरी की आहट आ रही है।

गुरुवार को कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता ने भोपाल सीएमएचओ डॉ सुधीर डहेरिया के तबादले पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि पहले फक्र करना फिर तबादला करना यह शगल बन चुका है, शिवराज जी आपका। सीएमएचओ डहेरिया की तारीफों के पुल बांधने के बाद किया गया तबादला इस बात की पुष्टि है। कोरोना से संघर्ष अभियान में स्वास्थ्य मंत्रालय की जो ख्यात टीम निर्मित हो रही है वह एक बड़ी कमीशनखोरी की आहट है। कांग्रेस नेता के इस ट्वीट के साथ मुख्यमंत्री चौहान का वह ट्वीट भी शामिल है इसमें उन्होंने भोपाल सीएमएचओ की तारीफ की थी।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज मारा गया है। सत्ता से हटने के बाद लगातार कांग्रेस और कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री चौहान को निशाना बनाए हुए हैं। जहां बुधवार को तत्काल प्रभाव से एस्मा लागू करने के बाद कई कांग्रेस नेताओं ने इस पर सवाल उठाए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews