कांग्रेस MLA ने शिवराज को घेरा, कहा- नहीं मिल रही अंतिम संस्कार की राशि, ये है झूठे वादों की सरकार

arif_masood_

भोपाल।

मध्य प्रदेश के सियासी जमीन पर उपचुनाव से पहले चीन एक बड़ा मुद्दा बन गया है। एक के बाद एक सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर इल्जामों की बौछार कर रहे हैं। इसी बीच अब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने शिवराज सरकार पर गंभीरआरोप लगाया है। आरिफ मसूद ने राज्य शासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कोरोना से मरने वाले व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन द्वारा कब्रिस्तान एवं शमशान कर्मचरियों को कोई भी राशि उपलब्ध नहीं करवाई गई है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक मसूद ने अंतिम संस्कार की राशि के लिए मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा है। वहीं आरिफ मसूद ने शिवराज सरकार को झूठे वादों की सरकार करार दिया है।

दरअसल पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि पूर्व कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने अंतिम संस्कार के लिए 5000 निर्धारित किए थे। लेकिन राज्य शासन एवं प्रशासन द्वारा किसी को भी ये राशि प्रदान नहीं की गई है। एक और जहां करुणा संकटकाल की वजह से लोगों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे समय में जान की परवाह न करने वाले को शासन द्वारा चयनित कब्रिस्तान एवं श्मशान घाट में खर्च ना देना वाकई आश्चर्य की बात है। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि शीघ्र ही अंतिम संस्कार एवं कफन दफन का पैसा कमेटियों को मिल जाएगा। परंतु उन कमेटियों को अभी तक कोई भी राशि का भुगतान नहीं हुआ है, जिस पर मेरे द्वारा वर्तमान संभाग आयुक्त से भी इस संबंध में चर्चा हुई। जिन्होने मुझे शीघ्र ही चिन्हित कमेटियों को भुगतान करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि ऐसी क्या परिस्थिति निर्मित हो गई की कोरोना काल में अंतिम संस्कार करने वाले व्यक्तियों की राशि रोकी गई है। वहीं आरिफ मसूद ने यह भी कहा है कि अगर राज्य शासन इसके लिए राशि नहीं देती है तो अंतिम संस्कार का खर्चा कॉन्ग्रेस स्वयं उठाएगी।

वहीं दूसरी तरफ चीनी समान के विरोध तुम बोलते हुए विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि जहां सारा देश चीन के सामग्री का बहिष्कार कर रहा है वही शिवराज सरकार चाइना में बनी कोरोना किट को कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार से बचने के लिए दे रही है। हॉस्पिटल में चाइना की घटिया कितने बांटी जा रही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि मोदी और शिवराज सरकार की सेना से कितनी गहरी मित्रता है। इसके साथ ही विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि शिवराज सरकार की सभी घोषणा है झूठी साबित हो रही है। उनके सारे आश्वासन खोखले हो रहे हैं। जो सरकार अंतिम संस्कार तक के पैसे रोक सकती हैं उसे उम्मीद करना बेकार है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews