CORONA ALERT: राजधानी में बिगड़े हालात, मिले रिकॉर्ड 95 मरीज, कर्फ्यू लागू

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

भोपाल।

प्रदेश भर में कोरोना का पिक एक बार फिर से बढ़ता नजर आ रहा है। जहां आए दिन कोरोना से संक्रमित मामले में वृद्धि हो रही है। वहीं राजधानी में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लगातार मिल रहे संक्रमित मरीजों की संख्या से प्रशासन भी परेशान है। जिसके बाद भोपाल कलेक्टर के आदेश पर रविवार को पूरे जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही राजधानी में शनिवार को 95 नए मरीज के पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है।

दरअसल शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 95 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिनमें 7 निगम कर्मचारी, तीन पुलिसकर्मी के साथ एक मीडिया संस्थान के 16 कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में 100 दिन के बाद नए इस केस की यह सबसे बड़ी संख्या रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले 7 जुलाई को जिले में 86 संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि की गई थी। इसके साथ ही प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर 3427 पहुंच गई है। वही दो मरीजों की शनिवार को मौत भी हो गई है। जबकि 32 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक 2609 मरीज स्वस्थ हो अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 680 का इलाज अभी भी जारी है।

दूसरी ओर जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया ने रविवार को कर्फ्यू का आदेश दिया है। जिसमे सिर्फ इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। लोगों को घर पर ही होम डिलीवरी, पार्सल जैसी सुविधा मिलेगी। शहर के विभिन्न हिस्सों के संक्रमित इलाकों को सैनिटाइज किया जाएगा। वही किसी के बाहर निकलने पर उस पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews