Corona crisis: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की अपील, लोगों की मदद के लिए आगे आए कार्यकर्ता

Corona crisis:  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की अपील, लोगों की मदद के लिए आगे आए कार्यकर्ता

भोपाल।

प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना महामारी के बीच निर्धनों गरीबों एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से लोगों की सहायता के लिए अपील की। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 100 रुपए अवश्य आर्थिक सहायता के लिए वह प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करें।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वह अपनी क्षमता अनुसार आर्थिक सहायता प्रधानमंत्री कोष में जमा करें जिससे निर्धन एवं गरीबों की सहायता की जा सके और उनके आवश्यकता की पूर्ति की जा सके। बीडी शर्मा ने कहा है कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा सुझाए इस सहयोग को आगे बढ़ाने में मदद की जाए।

दरअसल मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो चैट के जरिए ट्वीट करते हुए बीजेपी के समस्त कार्यकर्ता से अपील की थी कि वह अपनी क्षमता अनुसार प्रधानमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता उपलब्ध करें साथ ही साथ कम से कम 100 रुपए का योगदान अवश्य करें और साथ ही 10 और लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। जिससे महामारी के इस वक़्त में समाज के जरूरतमंदों एवं गरीबों की सहायता की जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews