MP में कोरोना की रफ्तार तेज, आज फिर 17 पॉजिटिव, 6 दिन में 89 नए केस, सरकार अलर्ट

mp corona update

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ती ही जा रही है।आज 6 दिसंबर 2021 को 17 नए पॉजिटिव मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों (MP Corona Active Case Today) की संख्या 138 हो गई है।इसके बाद संक्रमण दर 0.03 प्रतिशत हो गई है। राहत की खबर ये है कि 13 स्वस्थ होकर घर लौटे और रिकवरी रेट 98% से ज्यादा बना हुआ है। नए केसों में भोपाल से 8 केस मिले है वही इंदौर में 6 मरीज मिले है। इधर, नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर इंदौर कलेक्टर ने बैठक बुलाई है।

यह भी पढ़े.. MP Politics: वायरल वीडियो, इस नेत्री के तांडव से घंटे भर को हिल गयी थी कांग्रेस

आज मीडिया को जानकारी देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17 नए केस मिले हैं। जिनमें इंदौर ‌से 6 केस, भोपाल से 8 और शेष अन्य जिलों से हैं।कोरोना वायरस की संक्रमण दर 0.3 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 138 है। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सरकार पूरी तरह सजग और सतर्क है। प्रदेश की सीमा से सटे राज्यों में ओमिक्रॉन के केस मिलने के बाद बॉर्डर के जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़े.. MP में एक्टिव केस 130 पार, इन जिलों में सख्ती बढ़ाई, CM बोले- आने वाले संकट की आहट

एमपी में विदेश और अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। जबलपुर में एक रशियन यात्री के स्वास्थ्य विभाग द्वारा RTPCR टेस्ट के लिए सैम्पल लेने के इंकार के बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। इस दौरान होटल में जमकर हंगामा भी देखने को मिला। वही इंदौर प्रशासन ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट हो गया है। आज इंदौर कलेक्टर ने इस संबंध में बैठक भी बुलाई है। अबतक विदेशों से लौटे 395 लोगों में से 216 की ही सैंपलिंग हो चुकी है। इसमें 95 लापता हो गए है, जिनकी तलाश की जा रही है।

6 दिन में 89 नए केस

दिसंबर के आंकड़ों की बात करें तो 1 दिसंबर को 17, 2 दिसंबर 12, 3 दिसंबर को 15, 4 दिसंबर को 18 , 5 दिसंबर को 10 केस और आज 6 दिसंबर 2021 को 17 नए केस मिले है। वही नवंबर में भी 300 से ज्यादा केस मिले थे। पिछले 18 दिनों की बात करें तो MP में 272, अकेले भोपाल में 123 और इंदौर में 92 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 250 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 584 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से अब तक 10 हजार 528 लोगों की जान जा चुकी है।

सीमा से सटे राज्यों में सख्ती

महाराष्ट्र से सटे बालाघाट और राजस्थान से सटे जिले मंदसौर में सख्ती बढ़ा दी गई है। बालाघाट में विदेश से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को RTPCR टेस्ट और 7 दिन क्वारंटाईन अनिवार्य किया गया है ।मंदसौर में विदेश से आए 9 व्यक्ति को RRT टीम द्वारा होम क्वॉरेंटाइन किया है, उनमें से 4 व्यक्तियों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं 5 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं उनकी रिपोर्ट आना शेष है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews