दिग्विजय सिंह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से पूछा ‘क्या हिंदुत्व का मार्ग छोड़ रहा है RSS’, मणिपुर व नूंह पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग

Digvijaya Singh

Digvijaya Singh on Chidambaram Statement

Digvijaya Singh asked questions to RSS chief Mohan Bhagwat : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से सवाल किए हैं। दरअसल लखनऊ में शुक्रवार से लेकर रविवार तक मोहन भागवत का तीन दिवसीय दौरा था जहां उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि वो दलितों और गैर हिंदुओं के बीच जाकर काम करें। इसी बात पर राज्यसभा सांसद ने उनसे सवाल किया है। माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और 2025 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जमीन मजबूत करने हेतु मोहन भागवत वहां पहुंचे थे।

दिग्विजय सिंह ने किया सवाल

इस दौरान उन्होने संघ कार्यकर्ताओं से कहा कि वो दलितों और गैर हिंदुओं के बीच अधिक काम करें। इस बात को लेकर दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा है। उन्होने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘“लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का 3 दिवसीय प्रवास का रविवार 24 सितंबर को आखिरी दिन है। प्रवास के दूसरे दिन भागवत ने कार्यकर्ताओं से दलित और गैर हिंदुओं के बीच जाकर ज्यादा काम करने को कहा। साथ ही गुरुद्वारा, चर्च और मस्जिदों में जाकर लोगों से संपर्क करने की बात भी कही। क्या आरएसएएस और वीएचपी हिंदुत्व का मार्ग छोड़ कर महात्मा गांधी का “सर्व धर्म सम् भाव” का मार्ग अपनाएगी? या केवल उनका चुनावी जुमला है? यदि वे ईमानदारी से जो कह रहे हैं उसको मानते हैं तो तत्काल मणिपुर व नूंह के पीड़ितों से मिल कर उन्हें न्याय दिलवाएं।’

पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग

इस तरह उन्होने सवाल किया है कि क्या अब आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद अपने पुराने हिदुत्व के एजेंडे से हट रहे हैं और गांधी जी के सर्वधर्म समभाव के मार्ग पर चलने की तैयारी में है। या वो ये सब सिर्फ आने वाले चुनावों के लिए कर रहे हैं। अगर वास्तव में वे सर्वधर्म समभाव की बात कर रहे हैं तो फिर मणिपुर में हुई हिंसा और नूंह के पीड़ित अब तक न्याय से वंचित क्यों हैं। उन्होने कहा कि अगर मोहन भागवत इस तरह की बात कर रहे हैं तो फिर उन्हें इन पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलवाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews