मप्र के केवल 3 शहरों में रहेगा संडे टोटल लॉकडाउन, गृह विभाग ने ट्वीट कर दी जानकारी

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र (Madhya Pradesh) के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra)  का बड़ा बयान सामने आया है । उन्होंने कहा कि मप्र में बढ़ते कोरोना संक्रमित मामलों को देखते हुए अभी प्रदेश में मात्र इंदौर, भोपाल और जबलपुर में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का निर्देश दिया गया है।त्योहारी सीजन (Holi 2021) को देखते हुए हमें कोरोना (Coronavirus) के प्रति और अधिक सावधान और सजग होने की जरुरत है।

यह भी पढ़े… दमोह उपचुनाव: प्रत्याशियों पर आयकर विभाग की नजर, चुनाव आयोग ने जारी किए ये निर्देश

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि  “मेरे द्वारा एक बाईट में 10 दिन का लॉकडाउन लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त बाईट 22 जुलाई 2020 को दी गई थी। अफवाहों या सोशल मीडिया पर वायरल  (Video Viral) हो रहे ऐसे वीडियो को अन्य ग्रुपों में शेयर न करें।भविष्य में लॉकडाउन करने या बढ़ने की स्थिति में मप्र शासन (MP Government) द्वारा गाइडलाइन जारी की जाएगी। भ्रामक खबरों या वीडियो से सावधान रहें।

यह भी पढ़े.. निकाय चुनाव 2021: एक और बड़ा झटका, 3 कांग्रेस पार्षद समेत 40 कार्यकर्ता BJP में शामिल

दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है कि इस रविवार से बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में भी इंदौर, भोपाल, जबलपुर की तरह लॉकडाउन रहेगा। इस तरह अब रविवार को 7 शहरों में लॉकडाउन शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा।लेकिन गृह विभाग (Home Department) ने इस खबर का पूरी तरह से खंडन किया है।यह पूरी खबर भ्रामक और फेक है, मप्र सरकार द्वारा ऐसा कोई आदेश या फैसला नहीं लिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews