BHOPAL में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 29 और पॉजिटिव मिले, आंकड़ा पहुंचा 400 के पार

BHOPAL में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 29 और पॉजिटिव मिले, आंकड़ा पहुंचा 400 के पार

भोपाल।

इंदौर(indore) के बाद अब राजधानी(capital) में कोरोना(corona) अपना प्रभाव तेजी से फैला रहा है। पिछले 24 घंटे में 57 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद रविवार सुबह 29 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 417 पहुंच गया है। वही भोपाल(bhopal) में दो कोरोना पॉजिटिव(corona positive) मरीज की मौत के साथ एक संदिग्ध महिला की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। इसी के साथ प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है।

दरअसल रविवार सुबह आई रिपोर्ट(report) के मुताबिक 29 नए लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें से 14 जमाती हैं। इसी के साथ राजधानी में अब 65 जमाती कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वही इन संक्रमित मरीजों में भोपाल एम्स की महिला डॉक्टर भी शामिल है। वहीं अबतक राजधानी के करीबन 110 स्वास्थ्यकर्मियों सहित 41 पुलिसकर्मी इस संक्रमण में अा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार भोपाल में रिकवरी दर(recovery rate) 26% है जबकि कोरोना संक्रमण के बाद राज्य में संक्रमण की औसत दर 14.4% है। शनिवार को कोविद19(covid19) के लिए 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव(report positive) आने के बाद भोपाल में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 417 हो गई है। वहीं अस्पताल में भर्ती दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।शनिवार को अाई रिपोर्ट में एम्स भोपाल की दो नर्सिंग कर्मचारी शामिल हैं। वहीं जेपी अस्पताल के अधिकारी ने भी पुष्टि की कि एक नर्स और एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव अाई है। सभी को स्थिर हालत में बताया गया है। इधर हज हाउस में रहने वाले और जमात सदस्यों के संपर्क में आने वाले सात अन्य लोग भी उन 28 लोगों की पॉजिटिव सूची में शामिल थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews