लंदन से भोपाल लौटी युवती कोरोना पॉजिटिव, MP में मरीजों की संख्या हुई 5, प्रशासन अलर्ट

लंदन से भोपाल लौटी युवती कोरोना पॉजिटिव, MP में मरीजों की संख्या हुई 5, प्रशासन अलर्ट

भोपाल।

कोरोना से बढ़ते संक्रमण के बीच मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीजों की संख्या में अचानक से वृद्धि हो गई है। रविवार को भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाली एक लड़की ने इस वायरस के संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए हैं। लड़की 3 दिन पहले ही लंदन से लौटी है। इसके साथ है मध्य प्रदेश में इस वायरस से पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को जबलपुर में कोरोना संक्रमण के चार व्यक्ति पाए गए थे। जिनमें से दुबई से लौटे तीन एक ही परिवार के थे और चौथा व्यक्ति स्विट्जरलैंड से दिल्ली होते हुए भोपाल आया था। सभी मरीजों को आइसोलेट किया गया है। लड़की के परिजन ने कलेक्टर से संपर्क कर कोरोना जांच की मांग की थी।

दरअसल लड़की 17 मार्च को लंदन से वापस आई थी। जहां 17 मार्च की सुबह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद डॉक्टर ने उसे फिट घोषित किया। उसके बाद 26 वर्षीय लड़की शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल पहुंची। सांस लेने में तकलीफ के साथ बॉडी टेंपरेचर गर्म होने की वजह से परिजनों ने कलेक्टर से संपर्क कर लड़की के जांच की मांग की। जिसके बाद जेपी अस्पताल के डॉ ने लड़की के गले के सुआब का नमूना लिया और उसे एम्स भेजा गया। जहां डॉक्टर ने रिपोर्ट के पॉजिटिव होने की बात कही l रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद लड़की को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया।

गौरतलब हो कि इससे पहले भोपाल राजा भोज एयरपोर्ट पर एक सदिग्ध युवती में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। जिसके बाद एयरपोर्ट पर रोक उसे स्क्रीनिंग की गई। वही छतरपुर के एक युवक पर विदेश से आने की बात छुपाने के आरोप में मामला दर्ज की गई है। युवक कुछ दिन पहले ही थाईलैंड से छतरपुर लौटा है। इधर प्रदेश सरकार भी इस संक्रमण को देखते हुए सचेत हो गई है। भोपाल में कलेक्टर के आदेश पर 3 दिन का लॉकडॉउन किया गया है। वही ग्वालियर से लेकर जबलपुर तक में भी कर्फ्यू लगाई गई है।

[covid19 style=”5″ country=”India” title=”भारत मे अभी तक”]

[covid19 style=”5″ title=”दुनिया मे अभी तक”]

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews