डायपर से करप्शन! आखिर कैसे डायपर ने जेल में उगले हजारों रूपये, जानिये पूरा मामला

डायपर से करप्शन! आखिर कैसे डायपर ने जेल में उगले हजारों रूपये, जानिये पूरा मामला

50 thousand rupees recovered from diaper packet : उज्जैन की केंद्रीय जेल में हुए गबन मामले की आरोपी पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज के डायपर ने हजारों रूपये उगले हैं। इंदौर सेंट्रल जेल में बंद उषा राज के साथ लाए गए सामान की तलाशी के दौरान दो एडल्ट डायपर के पैकेट में छिपाकर रखे गए 50 हजार रूपये बरामद हुए हैं। ये अपने साथए 3 एडल्ट डायपर के पैकेट लाई थी जिनमें से दो पैकेट में 25-25 हजार रुपए छिपाकर रखे गए थे।

हाल ही में उषाराज के बैंक लॉकर से 3 किलो से अधिक सोना जब्त किया है, इतनी ही चांदी और बेहिसाब संपत्ति जब्त हुई थी।  पुलिस द्वारा करीब ढाई करोड़ रूपये की जब्ती की गई थी। वहीं अब आरोपी के साथ लाए गए डायपर भी पैसे उगल रहे हैं। जेल में उषा राज अपने साथ पैसे छिपाकर लाई और इसके लिए उन्होने एडल्ट डायपर के पैकेट्स का इस्तेमाल किया। हर पैकेट में 10 डायपर मौजूद थे और रुपयों को बड़ी ही चालाकी से पैकेट के बीच में ऊपर के चार डायपर छोड़ पांचवें डायपर के भीतर छुपाकर रखा गया था। तलाशी में बंदी उषा के द्वारा छुपाकर रखे गए 50 हजार रुपए की बरामदगी की सूचना जेलकर्मियों द्वारा जेल मुख्यालय और अदालत को दी गई है।

संभावन जताई जा रही है कि आरोपी द्वारा इतनी बड़ी राशि कैश के रूप में जेल में सुविधाएं पाने के उद्देश्य से लाई गई होगी। लेकिन यहां सवाल ये उठता है कि 17 दिनों से पुलिस की हिरासत में रही उषा के पास इतने पैसे आए कहां से, क्योंकि पुलिस हिरासत में लेते ही बंदी की पूरी तलाशी लेती है। तलाशी में इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि बंदी द्वारा छुपा कर लाई गए किसी वस्तु से लॉकअप मैं अपना या अन्य बंदी को कोई नुकसान ना पहुंचाया जा सके। बता दें कि केंद्रीय जेल उज्जैन में हुए करोड़ों रुपये के गबन में आरोप में मास्टरमाइंड जेल के सिपाही एवं जेल की अकाउंटेंट शाखा के प्रभारी रिपुदमन सिंह था, जिसे उज्जैन पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल की पूर्व अधीक्षक उषा राज पर भी मामला दर्ज कर उसे भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद निलंबित भी कर दिया गया था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews