MP में Skydiving का सुनहरा मौका, ऐसे करें बुकिंग, जानें हाईट और अन्य डिटेल्स

MP में Skydiving का सुनहरा मौका, ऐसे करें बुकिंग, जानें हाईट और अन्य डिटेल्स

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) वासियों के लिए स्काई डाइविंग (sky diving) का सुनहरा मौका है।मध्य प्रदेश के दो जिलों भोपाल में 1-2 मार्च और उज्जैन में 3 से 6 मार्च को स्काई डाइविंग होने जा रही है।इच्छुक व्यक्ति booking.skyhighindia.com पर ऑनलाइन बुकिंग या मोबाइल नंबर 98188 90885 पर संपर्क कर सकते है।

यह भी पढ़े.. MP College : प्राचार्य-प्रोफेसरों को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन, इन निर्देशों का पालन करना होगा अनिवार्य

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड (MP Tourism)  शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि आसमान में पक्षियों की तरह उड़ने के रोमांच के अनुभव के लिए स्काई डाइविंग का सुनहरा मौका अब भोपाल और उज्जैन में मिल सकेगा। पायोनियर फ्लाइंग अकादमी, अलीगढ़ के सहयोग से प्रदेश में पहली बार 1 और 2 मार्च को भोपाल एवं 3 से 6 मार्च तक उज्जैन में स्काइ डायविंग केम्प का आयोजन किया जा रहा है। भोपाल में राजा भोज एयरपोर्ट और उज्जैन में एयरस्ट्रिप के पास केम्प किया जाएगा। स्काई डाइविंग का शुल्‍क 31 हजार 270 रुपए है। पर्यटकों को 10 हजार फिट की ऊँचाई से डाइविंग कराई जायेगी। स्काई डाइविंग का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़े.. मशहूर पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू का सड़क हादसे में निधन, किसान आंदोलन से आए थे चर्चा में

प्रमुख सचिव  शुक्ला ने बताया कि अभी तक स्काई डाइविंग का अनुभव लेने के लिए एडवेंचर लवर्स को देश के बाहर दुबई जाना पड़ता था। भारत में सिर्फ हरियाणा के नारनोल में यह सुविधा उपलब्‍ध है। मध्यप्रदेश में पर्यटन बोर्ड ने सेफ्टी मेजर के उच्चतम मानकों के साथ कम फीस पर स्काई डायविंग की सुविधा पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई है।स्काई डाइविंग का संचालन पायोनियर फ्लाइंग अकादमी की पार्टनर स्काई हाई इंडिया द्वारा किया जाएगा। यह संस्था यूनाइटेड स्‍टेट पैराशूट एसोसिएशन द्वारा प्रशिक्षित है। उपयोग किए जाने वाला एयरक्राफ्ट नागरिक विमानन निदेशालय से पंजीकृत है। संस्‍था द्वारा प्रशिक्षित स्काई डाइवर के सहयोग से टेंडम स्काई डाइविंग कराई जायेगी। स्काई डाइविंग के शौकीन 18 वर्ष से अधिक उम्र के एडवेंचर लवर्स के लिए डॉक्टर द्वारा एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए आवश्यक हेल्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews