MP News : शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा अर्जित अवकाश का लाभ, DPI ने जारी किया ये आदेश

mp teacher

MP Teachers News : मध्य प्रदेश के शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों के लिए काम की खबर है। एक तरफ लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ने परीक्षा में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों को अर्जित अवकाश का लाभ देने के निर्देश दिए है।वही दूसरी तरफ अतिथि शिक्षकों को कार्यमुक्त करने को कहा गया है, अन्यथा प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अभय वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के हस्ताक्षर से जारी आदेश क्रमांक/परीक्षा/105/2022/3015 दिनांक 23.12.2022 में लिखा है कि, राज्य ओपन बोर्ड द्वारा संचालित शीतकालीन अवकाश के दौरान जो शिक्षक परीक्षा में ड्यूटी दे रहे है, उन्हें नियमानुसार अर्जित अवकाश की पात्रता होगी। उन्हें अर्जित अवकाश का लाभ दिया जाएगा।

इसके अलावा अभय वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारी एवं समस्त संकुल प्राचार्य को पत्र जारी करके लिखा है कि नियमित शिक्षकों की उपस्थिति के पश्चात अतिथि शिक्षकों को GFMS पोर्टल से कार्यमुक्त करें। यदि किसी प्राचार्य द्वारा उक्त निर्देशों के अनुसार कार्यवाही नहीं की जाती हैं तो उन प्राचार्य के विरूद्ध अनुशासनात्मक / दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

अतिथि शिक्षक होंगे कार्यमुक्त

लोक शिक्षण संचालनालय से दिनांक 23 दिसंबर 2022 को जारी पत्र में लिखा है कि, विभागीय स्थानांतरण के फलस्वरूप नियमित शिक्षकों की विद्यालय में उपस्थिति उपरांत रिक्ति के विरूद्ध रखे गये अतिथि शिक्षकों को GFMS पोर्टल पर मानदेय जनरेट करने के पश्चात् अतिथि शिक्षक पोर्टल से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिये गये हैं किन्तु GFMS पोर्टल की रिर्पोट अनुसार संकुल प्राचार्यों द्वारा नियमित शिक्षकों की उपलब्धता होने के पश्चात् भी अतिथि शिक्षकों को पोर्टल से कार्यमुक्त नही किया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews