MP के किसानों के लिए खुशखबरी, 30 अगस्त तक आवेदन कर उठा सकते है लाभ

farmers

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के किसानों (Farmers) के लिए खुशखबरी है।आत्मा परियोजना के तहत कृषक पुरस्कार के लिए किसान 30 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते है।आत्मा परियोजना के अन्तर्गत संचालित कृषि (Agriculture) विस्तार सुधार कार्यक्रम के तहत वर्ष 2020-21 के लिए जिले में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य एवं अभियांत्रिकी गतिविधियों से संबंधित, कृषकों एवं आत्मा अंतर्गत गठित, कृषक समूहों से 30 अगस्त 2021 तक आवेदन आमंत्रित किए है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: व्हाट्सएप पर होती थी लड़कियों की बुकिंग, फोन पे से होती थी मनी ट्रांसफर

भोपाल परियोजना संचालक आत्मा ने बताया कि जिला-स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरूस्कार अलग-अलग गतिविधि में 10 किसानों को 25-25 हजार, इसी तरह विकासखण्ड स्तरीय 5 किसानों को 10-10 हजार, तथा 5 समूहों को 20-20 हजार के पुरूस्कार मूल्यांकन समिति द्वारा किसान (Farmers) द्वारा अपनायी गई उन्नत तकनीकी,उपज, उत्पादकता के आधार पर उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए चयनित कृषक एवं कृषक समूहों को प्रदान किये जाएंगे।

यह भी पढ़े.. Electricity Bill : MP के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर, 16 जिलों को मिलेगा लाभ

आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी कार्यालय परियोजना संचालक ’’आत्मा’’ एवं संबंधित विकासखण्ड के कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एंव BTM से प्राप्त एवं जमा किये जा सकते हैं।पशुपालन, उद्यानिकी, एवं मत्स्य गतिविधियों के आवेदन संबंधित विभाग से भी प्राप्त कर जमा किये जा सकते हैं। पूर्ण रूप भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक संलग्नक, फोटो, खाद-बीज के देयक तथा आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ, बन्द लिफाफे में जिसके पर सर्वोत्तम कृषक पुरूस्कार और समूह पुरूस्कार तथा नीचे किसान का नाम, ग्राम एवं विकासखण्ड लिखकर ही जमा किया जा सकेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews