यात्रीगणों के लिए खुशखबरी! भोपाल से दिल्ली रवाना होगी वंदे भारत एक्स्प्रेस, जाने कब से शुरू होंगी सेवाएं..

mp rail news

Indian railway

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है, सरकार द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात प्रदेश के नागरिकों को दी गई है। बता दें कि अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। इंटीरियर में ट्रेन के इंटीरियर में विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप, उदयगिरि की गुफाएं, खुजराहो मंदिर की कलाकृतियां, भीमबेटका चित्रों की झलक भी यात्रियों को देखने को मिलेगी। इस ट्रेन की सुविधाएं बहुत ही ज्यादा आकर्षक हैं। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की जरूरतों की खास देखभाल की जाती है।

यह भी पढ़े… GRSE Recruitment 2022: शुरू हो चुके हैं आवेदन, इंजीनियरों के लिए है सुनहरा अवसर

बता दें कि इस साल बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1, 37,000 करोड़ रुपए भारतीय रेलवे के लिए allocate  किया था और 400 बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेंस की ट्रेनों की घोषणा भी की गई थी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने के मुताबिक 75 वंदे भारत ट्रेन को 75 हफ्ते के लिए देश के अलग-अलग भागों में जोड़ने की घोषणा भी की गई थी। अब तक  वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से वाराणसी और कतरा के बीच चलाई जा रही थी, लेकिन अब मध्यप्रदेश में भी इसकी शुरुआत अप्रैल 2022 से होने वाली है।

यह भी पढ़े… ओमिक्रॉन का पुराना वेरिएंट बन सकता सुरक्षा कवच, बचा सकता है BA.2 से, जाने कैसे..

यह ट्रेन एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेनसेट है, जिसमें 16 कोच होते हैं, और सेल्फ -प्रोपेल्ड के फीचर्स भी होते हैं। साथ ही साथ इन्हें इंजन की आवश्यकता नहीं होती है। कम यात्रा समय के साथ, एक ट्रेनसेट अधिक यात्रियों को ले जाने वाली अधिक यात्राओं को पूरी तरह से कवर कर सकता है। 16-कोच वाली शताब्दी प्रकार की ट्रेन में ट्रेन के एक छोर पर लगभग 6,000 अश्वशक्ति ( horse power ) प्रदान करने वाली ट्रेन लोकोमोटिव के रूप में पावर का एक सोर्स  होता है। लेकिन वंदे भारत रेक में मोटर चालित डिब्बे होते हैं, जो ट्रेन को लगभग 12,000 हॉर्स पावर प्रदान करते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews