गृहमंत्री नरोत्तम का विपक्ष पर निशाना- जिनके घर शीशे के हों, वो दूसरों के घरों पर न फेंके पत्थर..

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल।

देशव्यापी कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीज़ल के दाम प्रदेशवासियों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। वहीँ विपक्ष इसको मुद्दा बनाकर लगातार राज्य सरकार को घेर रहा है। इसी बीच प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज इस पर खुलकर चर्चा की। इसी बीच विपक्ष के सवालों पर ग्रहमंत्री नरोत्तम ने कहा कि शीशे के घर वाले दूसरों के घरों पर पत्थर न फेंके।

दरअसल मंगलवार को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रदेश में डीज़ल पेट्रोल के बढ़ते दामों पर लगातार विपक्ष के घेरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वादा पूरा न करने वालों को सवाल पूछ रहे हैं कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पेट्रोल डीजल सस्ता करने की बात की थी। अपने वादे को पूरा नहीं कर पाने वालो को सवाल भी पूछने का अधिकार नहीं है। वहीँ उन्होंने विपक्ष पर निशाना बनाते हुए कहा कि शीशे के घर वाले दूसरों के घर पर पत्थर न फेंके।

कोरोना से हालत सुधार की तरफ

कोरोना मरीज़ो के इलाज को लेकर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट 76 प्रतिशत है। स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है। कल 175 नए केस आये थे तो 200 से ज़्यादा लोग स्वास्थ्य हो कर घर गए है। पॉजिटिव केस से ठीक होने वालो की संख्या ज़्यादा। प्रदेश में हर दिन 6 से 7 हज़ार टेस्टिंग की जा रही है। वहीँ स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम ने कहा कि प्रदेश तेजी से कोरोना से लड़ रहा है जल्द ही हम इसमें सुधार करेंगे।

घर घर जाकर होगा सर्वे

वहीँ गैस पीड़ितों की कोरोना से सबसे ज़्यादा मौतें होने पर स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि भोपाल को मॉडल बनाकर अगले हफ्ते से घर घर जा कर सर्वे की जाएगी। सभी टीम एक ही दिन में सभी वार्डो में सर्वे करेगी।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 24 जून से पूरे प्रदेश में ब्लाक मुख्यालयों पर आंदोलन करेगी। इस बात का ऐलान कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जिला, ब्लाक अध्यक्षों को इसके निर्देश दिए हैं। वहीँ डीज़ल पेट्रोल मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरने की बड़ी तैयारी में है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews