दिल्ली में कैबिनेट मंत्री से मिलीं इमरती, उपचुनाव की रणनीतियों पर हुई चर्चा

दिल्ली में कैबिनेट मंत्री से मिलीं इमरती, उपचुनाव की रणनीतियों पर हुई चर्चा

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में उपचुनाव(by-election) को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो गई है। सिंधिया(scindia) समर्थक सारे पूर्व मंत्रियों और विधायकों ने दिल्ली(delhi) में डेरा डालना शुरू कर दिया है। इसी बीच प्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी(imarti devi) ने रविवार को दिल्ली में कैबिनेट मंत्री(cabinet minister) नरेंद्र सिंह तोमर(narendra singh tomar) से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में उपचुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा हुई है। वहीँ इस बैठक में ग्वालियर ग्रामीण के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह भी मौजूद रहे।

दरअसल रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय कृषि मंत्री और ग्वालियर चंबल के दिग्गज बीजेपी नेता नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। मुलाकात के वक़्त उनके साथ ग्वालियर चम्बल के नेता मोहन सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान तीनों नेताओं में 24 सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों और रणनीतियों पर बात हुई। कैबिनेट मंत्री तोमर से मिलने के बाद इमरती देवी ने भाजपा नेता और राज्यसभा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात की।

बता दें कि उपचुनाव से पहले सभी सिंधिया समथक नेताओं ने दिली में जमावड़ा लगा दिया है। सूत्रों के मुताबिक कई सिंधिया समर्थक नेताओं ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने के साथ ग्वालियर चंबल के बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की है। वहीँ इससे पहले सभी पूर्व मंत्री और विधायकों ने भोपाल पहुंचकर पार्टी अध्यक्ष वी डी शर्मा सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में जिन 24 सीटों पर चुनाव होना है। वो ग्वालियर चम्बल का इलाका है ऐसे में ग्वालियर चंबल के लिए पार्टी के नेताओं की उपचुनाव में खास रणनीति होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews