दिग्विजय के सामने उडी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

दिग्विजय के सामने उडी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

भोपाल।

कोरोना(corona) संकटकाल और लॉकडाउन(lockdown) के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज बुधवार को भोपाल से सटे संत हिरदाराम नगर में पहुंचे थे। जहा उनके.सामने सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उडी। स्थिति यह हो गई की भीड़ को काबू करने पुलिस को मोर्च सम्भालना पड़ा। मौका था पूर्व प्रधानमंत्री(former primeminister) पंडित जवाहरलाल नेहरू(pandit jawaharlal nehru) की पुण्यतिथि का। जहां मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह(former cm digvijay singh) ने आज बुधवार को गरीब महिलाओं को राशन वितरण किया।

दरअसल पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को संत हिरदाराम नगर में गरीब महिलाओं को राशन वितरण करने आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार गरीबों के खाते में हर माह 7500 रुपए जमा कराएं। ताकि लाक डाउन से बेरोजगार हुए नागरिकों को राहत मिल सके। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने लाभ डाउन के समय से गरीबों का पूरा ध्यान रखा है। राशन वितरण का काम लगातार जारी है। बुधवार को संत हिरदाराम नगर में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल एवं नानक चंद नानी की मौजूदगी में बड़ी संख्या में महिलाओं को राशन आटा एवं साबुन आदि का वितरण किया गया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी सांसद साध्वी प्रज्ञा जनता के बीच से गायब है जबकि दिग्विजय सिंह ने चुनाव नहीं जीता फिर भी वे मानव सेवा कार्य में लगातार सक्रिय हैं राशन वितरण गोविंद गोयल के सहयोग से किया गया। बता दें कि इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी महिलाएं फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं कर सकी। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। धक्का-मुक्की के बीच पुलिस ने लाइन लगवाकर राशन वितरण करवाया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews