
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राज्य पुलिस सेवा (SPS) के आठ अधिकारी आईपीएस (IPS) बन गए हैं| भारत सरकार ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी करते हुए राज्य पुलिस सेवा के इन अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड (IPS Award) कर दिया है। इन सभी अधिकारियों को मध्यप्रदेश कैडर आवंटित किया गया है।
इनमें यशपाल राजपूत, धर्मवीर सिंह, अरविंद तिवारी, प्रियंका मिश्रा, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार सिन्हा, विजय कुमार भागवानी और राजीव कुमार मिश्रा के नाम शामिल हैं। हालही में आईपीएस अवार्ड के लिए नई दिल्ली में गुरुवार को हुई डीपीसी की बैठक में राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत किए जाने के लिए 8 अफसरों के नाम फाइनल किये गए थे| सोमवार को इन अफसरों के आईपीएस अवार्ड होने के आदेश जारी हो गए हैं|

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

