Transfer News: बड़ा फेरबदल, राज्य में हुए IPS समेत 68 पुलिस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। एसडीओपी रीवा पद पर कार्यरत आईपीएस ओम प्रकाश को एसडीओपी लांजी जिला बालाघाट के पद पर नियुक्त किया गया है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद पर नियुक्त किया गया है?
ips transfer

IPS Transfer News: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मोहन यादव की सरकार ने एक साथ 68 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इसमें आठ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति को लेकर 5 मार्च बुधवार को गृह विभाग ने राज्यपाल के नाम पर आदेश जारी किया है।

रीवा और भोपाल विशेष शाखा के जोनल पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। भोपाल पुलिस मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर संतोष सिंह भदोरिया को नियुक्त किया गया।  है।  लश्कर नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर आईपीएस आयुष गुप्ता को स्थानांतरित करके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला छिंदवाड़ा के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सिंगरौली, छतरपुर, बालाघाट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। बालाघाट जिले में एसडीओपी बैहर के पद पर आईपीएस करणदीप सिंह को नियुक्त किया गया है। एसडीओपी रीवा पद पर कार्यरत आईपीएस ओम प्रकाश को एसडीओपी लांजी जिला बालाघाट के पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला 

मयूर खंडेलवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल को स्थानांतरित करके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन के पद पर नियुक्त किया गया है। नरेंद्र रावत को सहायक पुलिस उपायुक्त परदेशीपुरा इंदौर से स्थानांतरित करके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला खरगोन के पद पर नियुक्त किया गया है। अभिषेक रंजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जिला नीमच को स्थानांतरित करके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली के पद पर नियुक्त किया गया है। विदिता डागर को  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला छतरपुर पद पर भेजा गया है।  आदर्श कांत को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बालाघाट के पद पर पोस्ट किया गया है।

60 पुलिस अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी 

सुरेंद्र सिंह गौर को उप- सेनानी 34वीं वाहिनी विसबल धार के पद पर नियुक्त किया गया है। सहायक पुलिस महाननिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर रश्मि मिश्रा को नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक रेंज सागर के पद पर प्रतिमा पटेल को भेजा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला श्योपुर के पद पर प्रवीण भूरिया को नियुक्त किया गया है। दिनेश कुमार कौशल, जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा रीवा को स्थानांतरित करके जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर अमित सक्सेना को भेजा गया है। जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा रीवा पद की जिम्मेदारी शिवकुमार सिंह को सौंप गई है।

पुलिस अधिकारियों के स्थानंतरण की पूरी लिस्ट




Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews