MP के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 24 दिसंबर तक ये ट्रेनें रद्द, इन ट्रेनों का रूट बदला

indian railway irctc

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) के रेल यात्रियों (Indian Railways) के लिए काम की खबर है। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल के बीना-गुना रेल खंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने के चलते 21 से 24 दिसंबर तक कई ट्रेनें आंशिक रुप से निरस्त कर दिया गया है वही कई ट्रेनों का रुट भी बदला गया है। घर से निकलने और टिकिट बुक करने से पहले आईआरसीटीसी (IRCTC) की बेवसाइट पर जाकर स्टेटस चेक कर लें।

यह भी पढ़े.. New Year में कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज, बढ़ेगी पेंशन की रकम! जानें नई अपडेट

गाड़ी संख्या 12198/12197 ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19341 नागदा-बीना एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 19342 बीना-नागदा एक्सप्रेस ट्रेनों में 21 दिसंबर से 24 दिसंबर तक परिवर्तन किया गया है। बिलासपुर रेल मंडल में रेलवे ट्रैक पर काम के चलते गाड़ी संख्या-22169 रानी कमलापति-संतरागाछी सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 15 से 22 दिसंबर, गाड़ी संख्या-22170 संतरागाछी-रानी कमलापति सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 16 से 23 दिसंबर, गाड़ी संख्या-18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 14 से 22 दिसंबर और गाड़ी संख्या-18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 13 से 21 दिसंबर के बीच नहीं चलेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  1. गाड़ी संख्या-22169 रानी कमलापति-संतरागाछी सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 22 दिसंबर तक निरस्त रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या-22170 संतरागाछी-रानी कमलापति सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस  23 दिसंबर के बीच निरस्त रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या-18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस  22 दिसंबर तक निरस्त रहेगी।
  4. गाड़ी संख्या-18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 21 दिसंबर के बीच नहीं चलेगी।
  5. गाड़ी संख्या 12198/12197 ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस 21 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ग्वालियर-गुना-ग्वालियर के मध्य चलेंगी।
  6. 21 दिसंबर से 24 दिसंबर तक प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19341 नागदा-बीना एक्सप्रेस गुना स्टेशन पर समाप्त होगी।
  7. 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक गाड़ी संख्या 19342 बीना-नागदा एक्सप्रेस गुना स्टेशन से प्रारंभ होकर गंतव्य को जाएगी। दोनों ट्रेन गुना-बीना-गुना के मध्य आंशिक निरस्त रहेंगी।

इन ट्रेनों का रूट बदला

  • आज रविवार 19 दिसंबर एवं 22 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-संत हिरदराम नगर-निशातपुरा-बीना होकर गंतव्य को जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बीना-निशातपुरा-संत हिरदराम नगर-मक्सी होकर गंतव्य को जाएगी।20 दिसंबर एवं 22 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 19167 अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-संत हिरदराम नगर-निशातपुरा-बीना होकर जाएगी।यह 20, 21 व 23 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलेगी।
  •  गाड़ी संख्या 19168 वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बीना-निशातपुरा-संत हिरदराम नगर-मक्सी होकर जाएगी।यह 19, 21 एवं 23 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews