JEE Main 2021: मई सेशन की जेईई मेन परीक्षा स्थगित, शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

vyapam recruitmemnt

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश में तेजी से बढ़ते कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए NEET-PG के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित मई माह में इंजीनियरिंग के लिये होने वाली जेईई मेंस परीक्षा 2021 (JEE Main Exam 2021) को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़े.. Petrol Diesel Price: चुनाव के बाद आम आदमी को झटका, इतने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक(Union Education Minister Ramesh Pokhriyal Nishank) ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि COVID-19 के हालात और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए (JEE Main Exam 2021)  एग्जाम स्थगित किया जा रहा ।परीक्षा के अपडेट के लिए छात्र NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

यह भी पढ़े.. ममता बनर्जी पर सीएम का वार- राजनीति में कुछ स्थायी नहीं, परिस्थितियां बदलते देर नहीं लगती

दरअसल, जेईई मेन मई 2021 सेशन की परीक्षाएं 24, 25, 26, 27 और 28 मई को आयोजित की जानी थीं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सेशन-3, यानी अप्रैल में आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा (JEE Main Exam 2021)  को पहले ही स्थगित किया जा चुका है।अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मई 2021 की सेशन प्रस्तावित जेईई मेन परीक्षा 2021 को भी स्थगित कर दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews