जीतू पटवारी की बुधनी की जनता से अपील ‘बीजेपी पर लगाम लगाओ’, कैलाश विजयवर्गीय पर पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा को उसकी वादाखिलाफी का सबक सिखाएगी। इसी के साथ उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय द्वारा शेयर किए गए एनिमेटेड वीडियो पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा से देश और समाज के बांटने की सोच रखती है और यही उसकी राजनीतिक करने का तरीका भी है।
jitu Patwari

Jitu Patwari

Madhya Pradesh by-elections : बुधनी और विजयपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों की तैयारियां ज़ोरों पर है। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि ये उपचुनाव बीजेपी सरकार की तानाशाही कार्यप्रणाली पर लगाम कसने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि हम बुधनी की जनता से ये प्रार्थना करेंगे कि ‘लगाम लगाओ’। जनता भारतीय जनता पार्टी पर लगाम लगाएगी तो गेंहू धान के सही दाम मिलेंगे, बच्चियों के साथ होने वाले अत्याचार खत्म होंगे और बीजेपी का अहंकार समाप्त होगा।

कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल की नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे जीतू पटवारी ने कैलाश विजयवर्गीय पर भी निशाना साधा। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एनिमेटेड वीडियो पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सोच ही बंटवारे, नफरत और घृणा की है। देश का संविधान अखंडता और जोड़ने की बात करती है लेकिन बीजेपी हमेशा से इसी तरह समाज को बांटने की बात करती है।

जीतू पटवारी ने बुधनी की जनता से की ये अपील

बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल का नामांकन दाखिल करने से पहले जीतू पटवारी ने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘हम जनता से प्रार्थना करेंगे कि लगाम लगाओ। बीजेपी पर लगाम लगाओ तो गेंहू के दाम 2700 मिलेंगे, धान के सही दाम मिलेंगे, लगाम लगाओ तो बेटियों के साथ अराजकता में मध्य प्रदेश नंबर वन हो गया है उसपर लगाम लगेगी, बीजेपी ने जो वादे किए और पूरे नहीं किए इसके लिए उसपर लगाम लगाओ। बुधनी की जनता को लगाम लगाने का अवसर मिला है। शिवराज सिंह चौहान देश के कृषिमंत्री हैं और किसान का बेटा अगर छह हज़ार के दाम की बात करता है, फिर भी वो सुनते नहीं हैं तो उनपर लगाम लगेगी..अगर बुधनी की जनता चाहेगी तो। बीजेपी की सोच और अहंकार लाइन पर आएगा। एक या दो सीट से सरकार पर कोई परिवर्तन नहीं आएगा लेकिन इन दो सीटों से जनता बीजेपी को सबक सिखा सकती है और जो वादे किए उन्हें पूरा करने के लिए बाध्य कर सकती है।’ उन्होंने कहा कि बीजेपी का अंतर्विरोध जगज़ाहिर है और कांग्रेस बुधनी और विजयपुर दोनों सीटे जीतेगी।

कैलाश विजयवर्गीय को घेरा

वहीं, उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की सोच ही बंटवारे की सोच है, जबकि भारत का संविधान और भारत के महापुरुष जियो और जीने दो का संदेश देते हैं। बता दें कि एक दिन पहले कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया था। इसपर सवाल पूछे जाने पर जाने पर जीतू पटवारी ने कहा कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी भी की थी कि भारत की जो पुरातन परंपराएं सांप्रदायिक सद्भाव की परंपराएं हैं। ये जियो और जीने दो की परंपराएं हैं, ऐसे में कैलाश विजयवर्गीय का यह बयान संविधान और महापुरुषों की सोच से अलग है और बीजेपी सिर्फ बंटवारे की राजनीति करती है।

[dgv_vimeo_video id=”1022834966″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews