कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को लिखा पत्र, कहा ‘बहनों इसे संभालकर रखना, ये पत्र मेरा वचन और गारंटी है’

Kamalnath

OBC Reservation

MP Election 2023/Kamal Nath : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होने बहनों से वादा किया है कि विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार बनते ही वे मुख्यमंत्री के रूप में सबसे पहले नारी सम्मान योजना पर दस्तखत करेंगे। उन्होने कहा कि महिलाएं इस पत्र को संभालकर रख लें क्योंकि ये उनका वचन और गारंटी है। इस तरह उन्होने एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने का विश्वास जताते हुए कहा है कि वो प्रदेश में महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए वचनबद्ध हैं।

कमलनाथ ने महिलाओं के नाम लिखा पत्र

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कमलनाथ ने बड़ी घोषणा करते हुए पत्र लिखा है। इसमें उन्होने कहा है कि ‘आदरणीय बहन..आशा हैं कि आप कुशल होंगी और आपने कांग्रेस पार्टी का नारी सम्मान योजना का फॉर्म भर दिया होगा। यदि किसी कारणवश आप उसे नहीं भर पाई हैं तो भी कोई बात नहीं। आप फिर भी नियमानुसार इसकी पात्र रहेंगीं।’ आगे उन्होने लिखा है कि इस पत्र के माध्यम से मैं आपको वचन देता हूं कि आगामी 1 जनवरी 2024 से आपके खाते में हमारी योजना पत्र के अनुसार रुपए 1500 जमा होने लगेंगे।

कहा ‘मेरा पत्र ही मेरा वचन है’

कमलनाथ ने अपने पत्र में कहा है कि मैं वचन देता हूं कि कांग्रेस सरकार बनते ही सबसे पहले नारी सम्मान योजना पर दस्तखत करुंगा और अगले साल एक जनवरी को महिलाओं के खाते में 1500 रुपए आ जाएंगे। इसी के साथ उन्होने कहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलने लगेगा। अगर अब तक किसी महिला ने नारी सम्मान योजना के फॉर्म नहीं भरे हैं, तो भी वो इस योजना के लिए पात्र होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रत्येक घर को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 200 यूनिट तक आधी कीमत पर बिजली देने का वादा भी दोहराया। इसी के सााथ उन्होने महिलाओं से आग्रह किया कि वे 3 नवंबर 2023 में उनके दस्तखत से जारी इस पत्र को या इसकी फोटोकॉपी को सुरक्षित रख लें क्योंकि यह सिर्फ उनका पत्र नहीं है बल्कि उनकी गारंटी और वचन है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews