नेता प्रतिपक्ष ने मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र, की यह अपील

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र, की यह अपील

भोपाल।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने इस वायरस के बचाव के संबंध में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कार्यपालिका को सक्षम स्तर पर सभी प्रदेश वासियों के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।जहाँ उन्होंने यह आश्वासन भी दिया है कि इसके लिए भारतीय जनता पार्टी और बीजेपी के समस्त विधायक उनके साथ हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने अपने पत्र में लिखा है कोरोना वायरस महामारी का रूप ले चुका है। यह वायरस विश्व सहित देश एवं प्रदेश के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है। जिसकी रोकथाम के मद्देनजर 22 मार्च को पूरे देश में पीएम मोदी के अपील पर जनता कर्फ्यू लगाया गया। अलग-अलग राज्यों की सरकार ने इस समस्या से उबरने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर बोलते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कार्यवाहक मुख्यमंत्री कार्यरत है। ऐसी स्थिति में कार्यपालिका की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसलिए उन्होंने मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल से अनुरोध किया है कि वे नई सरकार के गठन तक सक्षम स्तर से जनता के हितकारी दृष्टिकोण से जो आवश्यक हो वह कार्यवाही करें। साथ ही उन्होंने यह आश्वासन भी दिया है कि इसके लिए भारतीय जनता पार्टी और बीजेपी के समस्त विधायक उनके साथ हैं। नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने इसे तत्कालिक विषय पर गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील भी की है।

बता दे कि प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को प्रदेशवासियों ने बड़ी गंभीरता से लिया। इसके साथ ही साथ प्रदेश की सरकार ने प्रदेश के विभिन्न इलाकों में लॉकडाउन के निर्देश दिए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews