सिंधिया का मामला खुलवाने वाले अधिकारी की छुट्टी

सिंधिया का मामला खुलवाने वाले अधिकारी की छुट्टी

भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ 2014 में खुले ईओडब्ल्यू के केस के मामले में ईओडब्ल्यू के भोपाल एसपी अरुण मिश्रा की छुट्टी कर दी गई है। शिवराज सरकार ने बेहद ताकतवर रहे अरुण मिश्रा कमलनाथ सरकार के आते ही कमलनाथ के बेहद नजदीक हो गए थे और ई टेंडर मामले को लेकर उन्होंने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के विशेष सहायकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस पर विपक्ष ने आरोप लगाए थे कि ईओडब्लू अब पुलिस का थाना हो गया है और पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में काम कर रहा है। इतना ही नहीं ,जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा, ईओडब्ल्यू ने उनके खिलाफ 2014 में बंद हो चुका जमीन घोटाले का मामला एक बार पुनः जांच में ले लिया। हालांकि शिवराज सरकार के आते ही इस मामले में एक बार फिर फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई लेकिन तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि अरुण मिश्रा की रवानगी तय है ।सरकार ने सिंगल आदेश जारी करके अरुण मिश्रा की पदस्थापना अब उप सेनानी,35 वी वाहनी,मंडला के पद पर की है जो लूप लाइन की पोस्ट मानी जाती है। इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्दी और डब्लू के प्रमुख सुशोभन बनर्जी को भी शिफ्ट किया जा सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews