Lok Sabha Election 2024 : होशियारपुर में जीतू पटवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए माँगे वोट, जनता से कहा ‘लोकतंत्र बचाने के लिए दें साथ’

उन्होंने कहा कि सेवा और शहादत के संस्कार कांग्रेस की बुनियाद में शामिल हैं। राहुल गांधी जी इसी परंपरा के प्रतीक हैं। इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज देश के हालात भयावह है, बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई कमर तोड़ रही है, किसानों के साथ अत्याचार मोदी सरकार का ध्येय बन चुका है। दस साल के प्रधानमंत्री चुनाव में देश का विकास और जनहित के कार्यों के हिसाब के बजाए नफरत के बीज बो रहे हैं।
Jitu

Lok Sabha Election 2024 : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी ने आज पंजाब के होशियारपुर से कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी गोमर जी के समर्थन में रामगढ़ में जनसभा को संबोधित किया और मतदाताओं के साथ बातचीत भी की। इस दौरान विधायक प्रगढ़ सिंह, विधायक सुखपल सिंह ख़ैरा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

होशियारपुर में सभा को संबोधित किया

जीतू पटवारी ने सभा क संबोधित करते हुए कहा कि ‘सेवा-शहादत के संस्कार कांग्रेस की बुनियाद में शामिल हैं। राहुल गांधी जी इसी परंपरा के प्रतीक हैं। प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समन्वय व सौहार्द के लिए 4000 किलोमीटर पैदल चलना, वंचित और शोषित वर्ग की आवाज उठाना, जन-जन के न्याय व अधिकार की लड़ाई लड़ना, आसान बात नहीं है। इसलिए, न्याय और अन्याय, सच और झूठ, सेवा और स्वार्थ की इस लड़ाई में कांग्रेस का साथ दें! लोकतंत्र को बचाएं, संविधान को मजबूत बनाएं’। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मीडिया भी चाहती है कि अच्छी और सच्ची खबरें दिखाएं, जनता के मुद्दे उठाएं लेकिन मीडिया उठा नहीं पा रही है क्योंकि मोदी का दबाव है। देश की मीडिया सरकारी मीडिया बनती जा रही है, जो सरकार बोले वो लिखें, जो सरकार कहे वो बोलें। हमें लोकतंत्र को ज़िंदा रखना है और तानाशाही से देश को बचाना है।

बीजेपी पर लगाए आरोप, जनता से माँगा साथ

बता दें कि मध्य प्रदेश में चुनाव संपन्न होने के बाद जीतू पटवारी को पंजाब के होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पंजाब में 1 जून को सातवें और अंतिम चरण में मतदान होगा। यहाँ कुल 13 सीटें हैं और आम आदमी पार्टी सहित चार पार्टियाँ चुनावी मैदान में हैं। पर्यवेक्षक बनाए जाने के बाद जीतू पटवारी होशियारपुर के अलग अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज देश के हालात भयावह है, बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई कमर तोड़ रही है, किसानों के साथ अत्याचार मोदी सरकार का ध्येय बन चुका है। दस साल के प्रधानमंत्री चुनाव में देश का विकास और जनहित के कार्यों के हिसाब के बजाए नफरत और जनता को गुमराह करने पर तुले हुए है किंतु पंजाब की जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता अब बीजेपी की असलियत से वाक़िफ़ हो चुकी है और इस बार वो विकास और अपने भविष्य के लिए वोट कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews