Lok Sabha Election 2024 : कमलनाथ ने नर्सिंग घोटाले को लेकर सरकार पर उठाए सवाल, हाईकोर्ट से जाँच कराने की माँग

पूर्व सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश का नर्सिंग कॉलेज घोटाला भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। अब यह साफ़ दिख रहा है कि राज्य और केंद्र की जाँच एजेंसियों ने जाँच के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया। इससे यह भी पता चलता है कि मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले में कैसे लीपापोती की गई होगी।
Kamal Nath

Kamal Nath

Lok Sabha Election 2024 : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नर्सिंग घोटाले के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है और जाँच एजेंसियाँ भी जाँच की बजाय भ्रष्टाचार में ही लिप्त हैं। इसी के साथ उन्होंने इस मामले की हाईकोर्ट से निष्पक्ष जाँच की माँग की है।

‘नर्सिंग घोटाले की हाईकोर्ट से हो जाँच’  

कमलनाथ ने एक्स पर लिखा है कि ‘मध्य प्रदेश का नर्सिंग कॉलेज घोटाला भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। अब यह साफ़ दिख रहा है कि राज्य और केंद्र की जाँच एजेंसियों ने जाँच के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया। इससे यह भी पता चलता है कि मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले में कैसे लीपापोती की गई होगी? पटवारी भर्ती घोटाले को कैसे क्लीन चिट मिली होगी? महाकाल लोक घोटाले के गुनहगारों को कैसे बचाया गया होगा? जाँच में इस तरह का भ्रष्टाचार बिना ऊपर के संरक्षण के नहीं हो सकता। सच्चाई तभी सामने आ सकती है जब उच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष जाँच करायी जाए’।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

पूर्व सीएम लगातार प्रदेश की बीजेपी सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरते आए हैं। उनका कहना है कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार इस कदर हावी हो चुका है कि अब कोई भी काम बिना लेनदेन के नहीं होता। अधिकारियों से लेकर नेताओं तक सब इसमें शामिल हैं। उन्होंने इससे पहले भी पटवारी भर्ती घोटाला, आरक्षक भर्ती घोटाला, नर्सिंग कॉलेज घोटाला, व्यापम घोटाला और पेसा भर्ती घोटाला के मुद्दे उठाए हैं। अब एक बार फिर वो नर्सिंग घोटाले को लेकर सरकार से सवाल कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने उच्च न्यायालय से मामले की निष्पक्ष जाँच कराने की माँग भी की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews