MP Weather : अगले हफ्ते से बदलेंगे मौसम के मिजाज, बादल छाने के आसार, इन जिलों में कोहरा-धुंध, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें IMD अपडेट

mp weather

MP Weather News Today  : मध्य प्रदेश में अभी कोई मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय नही है, जिसके कारण मौसम शुष्क बना हुआ है और  उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आ रही है और प्रदेश में दिन रात में अच्छी ठंड महसूस हो रही है। फिलहाल 3-4 दिनों तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है।हालांकि शनिवार रात से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं है।

20 दिसंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम ऐसे ही शुष्क बना रहेगा। तापमान के गिरने से ठंड बढ़ेगी और मध्यम से घना कोहरा भी छाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक प्रदेश में तेज ठंड पड़ने के आसार है। इस दौरान उत्तर भारत की तरफ से आ रही हवा की रफ्तार 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 10 से 15 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 16 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में पहुंच सकता है। हालांकि इसका प्रदेश के मौसम पर विशेष असर नही होगा, लेकिन बादल छा सकते हैं, बारिश की संभावना नहीं है।

इन जिलों में छाएगा कोहरा-धुंध

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में अगले 24 घंटो में ग्वालियर- चम्बल संभाग ,भोपाल और सागर संभाग के जिलों में दिन और रात के पारे में तेजी से गिरावट आएगी । वही ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़ और निमाड़ी में कई जगहों पर मध्यम से घना कोहरा देखने को मिलेगा।भोपाल के आसपास धुंध छाई रह सकती है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान पर बड़ा असर पड़ेगा और साल के अंत तक प्रदेश में ठिठुरन वाली ठंड पड़ने की आशंका है। आने-आने वाले दिनों में रात के तामपान में तीस से चार डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews