MP News : लापरवाही पर फिर कार्रवाई, पंचायत सचिव समेत 4 निलंबित, 1 लाइसेंस सस्पेंड, नोटिस भी जारी

mp suspend

MP Suspend And Notice : मध्य प्रदेश में लापरवाही पर कार्रवाई का दौर जारी है। सरकारी कामों और योजनाओं में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक के बाद एक एक्शन लिया जा रहा है। इसी कड़ी में जबलपुर, रतलाम  और भोपाल में निलंबन की कार्रवाई की गई है, वही गुना में एक लाइसेंस रद्द तो मुरैना में नोटिस जारी किया गया है।

उपाध्यक्ष-पंचायत सचिव निलंबित

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा
को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा बिना अनुमति कुलसचिव कार्यालय में धरना देने व हंगामा करने के आरोप पर की गई है। वही रतलाम के जावरा में जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े ने वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में पिपलौदा जनपद की पंचायत बड़ायला चौरासी के तत्कालीन सचिव श्यामलाल डांगी को निलंबित कर दिया है।

आयुक्त-डीएसपी भी सस्पेंड

  • सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर पराग खरे सहायक पुलिस आयुक्त को निलंबित कर दिया गया है। अभद्र व्यवहार और अपने पद का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में खरे को एमपी सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(1)(2), पुलिस रेगुलेशन कंदिका 64 की उप कंदिका (11) और एमपी सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9(1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किये गए हैं।
  • मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कार्यवाहक डीएसपी योगेश कुरचानिया को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई लोकायुक्त डीएसपी बनकर गंजबासौदा (विदिशा) में नागरिक बैंक के प्रबंधक से रुपये मांगने के आरोप में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना की है।  इसके साथ ही विरुद्ध जांच भी शुरू कर दी गई है।कुरचानिया भोपाल में विशेेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर थे।उधर, इस मामले संलिप्तता पाए जाने पर बासौदा थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोपित डीएसपी का नाम भी जोड़ दिया गया है।

गुना में लाइसेंस निलंबित

गुना में कृषि विभाग के अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान कीटनाशक दवाओं एवं बीज के नमूने नहीं दिए जाने व नोटिस का जवाब नहीं देने पर मै. बालाजी कृषि सेवा केंद्र बीनागंज पर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की गई है। विभाग ने कीटनाशक अधिनियम 1968 में दिए गए प्रावधानों के तहत मेसर्स बालाजी कृषि सेवा केंद्र प्रो. अमित शर्मा बीनागंज लाइसेंस 1195 को अशोक कुमार उपाध्याय उप संचालक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मुरैना में बजरंग बली को रेलवे का नोटिस

मुरैना के सबलगढ़ में जमीन पर कब्जा करने के आरोप में रेलवे विभाग ने भगवान बजरंग बली को नोटिस थमाया है और चेतावनी दी है कि 7 दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया तो कार्रवाई की जाएगी।रेलवे विभाग ने अपनी जमीन पर बने मंदिर को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews