MP Board : कक्षा 5वीं-8वीं के छात्रों का इंतजार खत्म, शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे करें चेक

up board

MP Board 5th-8th Result : कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है, एमपी स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री इन्दर सिंह परमार  ने भोपाल में महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के सभागार से आज परिणाम घोषित किए है।साल 2023 में कक्षा 5वीं में 82.27% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। विद्यार्थी राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट https://rskmp.in/ पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। खास बात ये है कि करीब 12 साल बाद यह पहला मौका था , जब 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थी।

परिणामों पर एक नजर

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा मिली जानकारी के अनुसार,  5वीं का रिजल्ट 82.27% रहा, जबकि 8वीं में 76.09% स्टूडेंट्स सफल रहे। 5वीं में ग्रामीण इलाकों के 86.58% स्टूडेंट्स पास हुए हैं, शहरों में यह आंकड़ा 72.73% है। 8वीं में ग्रामीण इलाकों से 78.96% और शहरी इलाकों से 68.83% छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं। 8वीं में मदरसे के 55% बच्चे फेल हुए हैं। 5वीं में 84.3% छात्राएं पास हुई हैं। छात्रों का प्रतिशत 80.3% है। 8वीं में 78.9% छात्राएं सफल रहीं। 73.5% छात्र 8वीं में पास हुए।

बोर्ड पैटर्न पर हुई थी परीक्षा, लाखों छात्र हुए थे शामिल

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में हुए संशोधन के बाद विगत वर्ष मध्यप्रदेश की शासकीय शालाओं में कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों की बोर्ड पैटर्न वार्षिक परीक्षा आयोजित की गई थी। उसके बाद इस शैक्षणिक-सत्र 2022-23 में प्रदेश की समस्त शासकीय, अशासकीय शालाओं और मदरसों के कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की परीक्षा का आयोजन किया गया है, जिसमें लगभग 87 हजार शासकीय शाला, 24 हजार अशासकीय शाला और 1 हजार से अधिक मदरसों के करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र ने इस वृहद कार्य के लिए समस्त व्यवस्थाएँ विभागीय स्तर पर ही करते हुए पारदर्शिता के साथ कार्य संपादन किया है। परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा के साथ ही परीक्षा का विश्लेषण सार भी प्रस्तुत किया जायेगा।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- rskmp.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
  4. अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
  5. एमपी बोर्ड 5वीं या 8वीं कक्षा की मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  6. चेक करें और डाउनलोड करें।

एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक

1- एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर जाएं।
2- होमपेज पर ‘रिजल्ट’ के सेक्शन पर क्लिक करें।
3- फिर MPBSE Class 5 Result पर क्लिक करें।
4- अपना नाम और रोल नंबर जैसी जरूरी डिटेल्स एंटर करें।
5- अब सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।
6- एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा, उसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews