MP Board: आज जारी होंगे 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड! 31 जनवरी तक संशोधन, ये रहेंगे नियम

mp board mpbse

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्‍य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है।कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं क्रमशः 18 फरवरी 2022 और 17 फरवरी 2022 से शुरू हो रही हैं, ऐसे में आज मंगलवार 25 जनवरी 2022 को एडमिट कार्ड (MP Board 10th-12th Admit card ) जारी किए जा सकते है।एडमिट कार्ड (MPBSE Admit Card 2022) जारी होने के बाद अभ्यर्थी MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।वही विद्यार्थी आवेदन पत्रों में विषय व माध्यम का संशोधन 31 जनवरी तक करा सकते हैं

यह भी पढ़े.. MP News: 1 फरवरी को BJP विधायक दल की बड़ी बैठक, बजट समेत इन मुद्दों पर चर्चा

इसके साथ ही MPBSE छात्र अब 31 जनवरी तक प्रवेश पत्र और परीक्षा फार्म में सुधार कर सकते है। इसके बाद किसी भी तरह का सुधार नहीं किया जाएगा। ​इस साल वर्ष आंतरिक मूल्यांकन एंव प्रयोगिक परीक्षा में अंकों प्रविष्टि ऑनलाइन के माध्यम से ही की जाएगी।आंतरिक एवं प्रयोगिक परीक्षा के लिए विषयवार OMR शीट संस्था प्राचार्य/केंद्राध्य के लॉगिन पर उपलब्ध रहेगी।इस संबंध में माशिमं ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूल के नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर छात्र कोड और विषयों को अनिवार्य रूप से देख लिया जाए। यदि मंडल द्वारा जारी प्रवेश पत्र में किसी भी विद्यार्थी के विषयों में गलती है तो उसे 31 जनवरी तक आनलाइन संशोधन करा लिए जाए।

MP Board के जारी कार्यक्रम अनुसार, 10वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च और कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च की अवधि में होगी। सभी परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच होगी।

यह भी पढ़े.. MP Government Job 2022: इन पदों पर बंपर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जानिए आयु-पात्रता

वही नियमित, स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, मूक बधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ समान रूप से एक ही तिथि और समय में होगी।2021-22 में इन दोनों परीक्षाओं में 17 लाख 90 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। अब 10वीं 12वीं की परीक्षा में 40% अंक ऑब्जेक्टिव पूछे जाएंगे, अधिक जानकारी के लिए छात्र MP Board MPBSE की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

1- ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
2- इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
3- अपनी पर्सनल डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
4- एडमिट कार्ड आपके सामने डिसप्ले हो जाएगा।
5- एडमिट कार्ड की एक कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews